KAIMGANJ NEWS धनतेरस पर सजा बाजार अपनी – अपनी क्षमता के अनुसार लोगों ने की खरीदारी

Picsart 25 10 18 19 22 31 284

KAIMGANJ NEWS – जहां संपन्न लोगों ने सोना चांदी के सिक्के व अन्य सामान, वहीं मध्यम व गरीब वर्ग के लोगों ने मिट्टी व दूसरी धातुओं से बनी मूर्तियां एवं दूसरे सस्ते दामों वाली चीजें खरीद की धनतेरस पर खरीदारी की रश्म अदायगी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
धनतेरस पर कुछ ना कुछ खरीदने की पुरानी परंपरा है । इस दिन लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी करना शुभ मानते हैं ।

IMG 20251017 WA02861

आज शनिवार को यही अवसर था । बाजार सजा है, ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है । नगर के बजरिया, श्यामागेट, लोहाई , काजमखाँ, गंगादरवाजा , पुरानी गल्ला मंडी , रेलवे रोड तथा पृथ्वीदरवाजा सहित अन्य स्थानों पर बडी संख्या में ग्राहकों का सुबह से ही आना जाना शुरू हो गया था । यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। बढती भीड़ के कारण जगह जगह जाम की स्थिति दिखाई दे रही है ।धनतेरस की मुहूर्त पर लोगों ने पारंपरिक रूप से बर्तन, झाड़ू और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं खरीदीं।

Picsart 25 10 12 15 15 18 711

लोहाई बाजार में पीतल, स्टील और चांदी के बर्तनों की अच्छी खासी बिक्री हुई। वहीं सर्राफा दुकानों पर भी ग्राहकों का तांता लगा रहा ।
लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के व अन्य आभूषण खरीदे। शाम ढलते ही बाजारों की रौनक और बढ़ गई। दुकानों को झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्ग व महिलाओं सभी ने धनतेरस पर्व पर खरीदारी करने में काफी दिलचस्पी ली । व्यापारियों ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा बिक्री ठीक रही है। रेडीमेड कपड़े भी खूब बिके । पहले से ही भीड़ बढ़ने का अनुमान था इसलिए प्रशासन व पुलिस ने आने वाले लोगों तथा दुकानदारों की सुरक्षा के लिए सर्तकता बढ़ा दी है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes