KAIMGANJ NEWS गेस्ट हाउस से निकलने वाले गंदे पानी से मुख्य सड़क मार्ग हो रहा क्षतिग्रस्त

Picsart 25 11 20 05 28 49 697

KAIMGANJ NEWS -गेस्ट हाउस स्वामी की तानाशाही युक्त हटधर्मी से लोक निर्माण विभाग को हो रहा भारी आर्थिक नुकशान, वहीं टूटी फूटी सडक पर जलभराव से आने – जाने वाले हो रहे परेशान
कायमगंज / फर्रुखाबाद
यदि कोई अनपढ़ या नासमझ व्यक्ति गलती करते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए , तो लोग उसे भी गलत ही बताते हैं । किंतु जब आर्थिक था पढ़ा लिखा जानकार व्यक्ति केवल अपने स्वार्थ के लिए सरकारी संपत्ति को तबाह करने लगे तो इसे जानबूझकर की जाने वाली तानाशाही युक्त हटधर्मी ही कहा जा सकता है । ऐसा ही कर रहा है कायमगंज के निकट से होकर ग्रामीण क्षेत्र को जाने वाले मार्ग पर बने गेस्ट हाउस का स्वामी, जो जानबूझकर मार्ग को तबाह कर रहा है , तो वहीं आने जाने वालों को भी परेशानी में डाल रहा है । ग्रामीणों के अनुसार कायमगंज से अताईपुर को जाने वाला मार्ग क्षेत्रीय दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है । वहीं यह रोड काफी व्यस्त भी रहता है। इसी मार्ग पर बसे गांव कटरा रहमत खां के पास स्थित ईंट भट्टे के करीब एचके पैलेस नाम से एक गेस्ट हाउस बना हुआ है । यह गेस्ट हाउस लोग शादी समारोह या अन्य कार्यों के लिए किराए पर लेते हैं।जहां दावत आदि का कार्यक्रम भी होता है। आए दिन होने वाले कार्यक्रमों के लिए भोजन आदि बनाया जाता है । वहीं अन्य व्यवस्थाओं के लिए बहुत अधिक मात्रा में पानी का भी प्रयोग किया जाता है । यही प्रयोग किया हुआ पानी सही व्यवस्था ना होने के कारण, बिल्कुल पास में ठीक सामने से निकलने वाले कायमगंज अताईपुर मार्ग पर बह रहा है । लगातार पानी बहने के कारण यहां पर रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है । गड्ढे युक्त रोड में गेस्ट हाउस से निकलने वाला गंदा पानी आकर भरता रहता है । व्यस्त मार्ग पर आने-जाने वाले वाहन जब गुजरते हैं तो किनारे से होकर निकलने वाले पैदल साइकिल सवार तथा दो पहिया वाहन वालों के ऊपर इसी गंदे पानी के कीचड़ युक्त छींटे तो पढ़ते ही हैं , वही इस क्षतिग्रस्त मार्ग से आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । बताया जा रहा है कि यह मार्ग लोक निर्माण विभाग की संपत्ति है । उसी के द्वारा बनवाया गया साथ ही इसी विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारी की जिम्मेदारी भी इस मार्ग के रखरखाव तथा देखरेख की भी है । किंतु गेस्ट हाउस मालिक इस सड़क मार्ग को तानाशाही युक्त हटधर्मी के चलते तबाह कर रहा है । ग्रामीणों का कहना है कि कई बार गेस्ट हाउस मालिक से पाइप लाइन एवं नाली के पानी के वहाव की उचित व्यवस्था करने के लिए कहा जा चुका है । लेकिन तानाशाह गेस्ट हाउस मालिक अपनी हटधर्मी के चलते कुछ भी करने को तैयार नहीं है। राहगीरों ने बताया कि इसकी शिकायत भी की जा चुकी है । किन्तु हर माह शासन से हजारों रुपए बेतन व अन्य सुविधाएँ लेने वाले लो० नि० वि० के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया । यही वजह है कि करोडों रुपए की लागत से निर्मित यह सड़क मार्ग तवाह हो रहा है , इस पर बहकर आने वाले गंदे पानी का जमाव जारी है । ग्रामीणों ने समस्या समाधान कर गेस्ट हाउस स्वामी के विरुद्ध भी कार्यवाही करने की मांग की है।

 

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes