KAIMGANJ NEWS एसीपी का लाभ ना मिलने सहित तमाम अन्य उपेक्षाओं से त्रस्त स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ ने ज्ञापन सौंप – प्रशासन से की समाधान की मांग

Picsart 24 08 08 20 31 47 016

KAIMGANJ NEWS – संविदा सफाई कर्मी पर नियुक्त कर्मचारी किन्तु, पक्षपात कर उसे सफाई नायक के सौंपे गए कार्य पर जताई आपत्ति

कायमगंज / फर्रुखाबाद8 अगस्त
एसीपी लाभ की सुविधा से वंचित रखने की साजिश का आरोप पटल लिपिक पर लगाते हुए अन्य उपेक्षाओं से परेशान स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के आधा दर्जन पदाधिकारी तहसील परितर में पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर को सौंपा । जिसमें अपनी पीड़ा बताते हुए उन्होंने कहा है कि स्थाई सफाई कर्मचारियों को शासनादेश के तहत 10,16, 26 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। किन्तु नगर पालिका में एक पटल पर तैनात एक कर्मचारी ने आज तक सफाई कर्मचारियों का एसीपी लाभ नहीं दिया है। लाभ देने के लिए पालिका प्रशासन को निर्देशित किया जाए। उन्होंने कहा स्थाई सफाई कर्मचारियों का शासनादेश के तहत वर्ष 21 व 22 का दीवाली बोनस आज तक नहीं दिया गया है , वोनस दिलवाया जाए। संविदा व स्थाई सफाई कर्मियों को महंगाई भत्ते का 4 फीसदी एरियर का भुगतान रक्षाबंधन से पहले कराया जाए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में संविदा पर एक सफाई कर्मी पर नियुक्त है। वह अपना कार्य न करके सफाई नायक का कार्य देख रहा है। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों को समय समय पर वर्दी उपलब्ध कराई जाए। जनवरी से ठेका सफाई कर्मचारियों का वेतन आज तक नहीं मिला है। रक्षाबंधन से पहले दिलाया जाए। इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो 14 अगस्त के बाद आंदोलन व काम बंद हड़ताल करेंगे। इसका जिम्मेदार नगर पालिका प्रशासन होगा। ज्ञापन में अवसर पर संगठन जिलाध्यक्ष नीरज कुमार , नगर अध्यक्ष पिंकू उर्फ गुरु, जिला सचिव नंदकिशोर आदि मौजूद रहे ।

ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes