Farrukhabad news शस्त्र सलामी दे राजकीय सम्मान के साथ दी गई लोकतंत्र सेनानी को अंतिम विदाई

Picsart 25 05 17 16 37 15 732

Farrukhabad news – लोकतंत्र सेनानी के आवास पर अंतिम दर्शन करने पहुंचे बडी संख्या में ग्रामीण तथा जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रध्दांजलि
– पावन गंगा के तट अटैना घाट कंपिल पर उनके बेटे ने दी चिता को मुखाग्नि
कायमगंज / फर्रुखाबाद
देश में घोषित आपात काल के समय आपात काल को जनतंत्र व्यवस्था के विपरीत बता बहुत से लोगों ने मुखर विरोध किया था । तत्कालीन सरकार ने इस विरोध को अवैध मानते हुए ऐसे सभी लोगों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था । उसी आदेश पर इन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था । आपात काल समाप्त होने पर वे वाहर आ सके थे । राजनैतिक परिस्थितियां बदली और जब उत्तर प्रदेश के सपा संस्थापक मुलायमसिंह यादव मुख्य मंत्री बने तब नेताजी ने विधान सभा से अधिनियम पारित करा – कर आपत काल के जेल यात्रियों को लोकतंत्र सेनानी घोषित किया। इतना ही नहीं पूर्व मुख्य मंत्री श्री यादव ने इन लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिमाह सम्मान राशि के साथ रोडवेज बसों में यात्रा हेतु सीट आरक्षण सहित कई अन्य सुविधाएँ दे सम्मानित किया ।
* दिवंगत लोकतंत्र सेनानी सोनेलाल कश्यप का परिचय*
कायमगंज : –
लोकतंत्र सेनानी 87 बर्षीय सोनेलाल कश्यप कंपिल थाना क्षेत्र के त्यौरखास गांव के निवासी दुलारे लाल कश्यप के बेटे थे । उन्होंने अपने अन्य कुछ साथियों के साथ आपात काल में जेल यात्रा की थी। वृद्धावस्था एवं लम्बी बीमारी से संघर्ष करते हुए उन्होंने आज शनिवार को अपने पैतृक आवास गांव त्यौर खास में ही अंतिम सांसें ले दुनियां को अलविदा कह दिया । उनके निधन का समाचार सुनकर गांव तथा पडोसी ग्रामों के काफी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गए ।
इनसेट : –
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस
कायमगंज :-
लोकतंत्र सेनानी श्री कश्यप के निधन की सूचना पर नायब तहसीलदार सृजन कुमार व पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे के प्रतिनिधि भाजपा नेता अरूण दुबे, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनीत अग्निहोत्री,ग्राम प्रधान आदित्य कुमार यादव, लोकतंत्र सेनानी राधेश्याम राजपूत व राम सिंह कश्यप , महेन्द्रसिंह यादव, जोगराज सिंह उर्फ पप्पू यादव सहित भारी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासी ग्रामीणों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र एवं पुष्प अर्पित कर भाव भीनी श्रदांजलि दी ।
इनसैट : –
गंगा तट पर बेटे ने दी मुखाग्नि
कायमगंज : –
लोकतंत्र सेनानी सोने लाल कश्यप की शव यात्रा कंपिल के पावन गंगा तट अटैना घाट पर पहुंची । जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुलिस टीम ने शस्त्र उल्टे कर उन्हें शस्त्र सलामी दी । इसके बाद उनके बेटे गोविन्द ने मान्य परंपरानुसार पिता की चिता को मुखाग्नि दी । जीवन की अंतिम सांस ले दुनियां को अलविदा कह स्वर्गीय लोकतंत्र सेनानी सोनेनलाल अपने पीछे भरापुरा परिवार पत्नी द्रोपा देवी, व बेटे लालाराम, रामरतन, गोविन्द, गोपाल एवं बेटी राधा को गमगीन हालत में छोड़कर हमेशा के लिए चिर निद्रा में लीन हो गए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes