किसान नेता की गिरफ्तारी का गरमाया मुद्दा ,राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे शासन से करेंगे बात

IMG 20220703 WA0008

कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 जून 2022
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने अपने कायमगंज स्थित कार्यालय पर हुई पंचायत के बाद एक प्रेस नोट जारी किया। जिसमें कहा गया है कि उनके संगठन के जिला मीडिया प्रभारी मुन्नालाल सक्सेना को कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा 22 मई 2022 को रात में अपराधी की तरह गिरफ्तार कर लिया गया था ,और कोतवाली ले जाकर उनके बेटे का मोबाइल छीन लिया, जो आज तक पुलिस के ही पास है ।पुलिस ने उसे वापस नहीं किया।इस कृत्य की घोर निंदा करते हुए कहा गया है कि इस मुद्दे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष से वार्ता हो चुकी है। उन्होंने कहा है कि वह लखनऊ पहुंच चुके हैं। जहां अन्य विषयों के साथ ही इस मामले पर भी प्रमुखता के साथ सीधे शासन से वार्ता कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही अवश्य कराएंगे । ज्ञात हो कि जब किसान आंदोलन दिल्ली बॉर्डर पर चल रहा था। उस समय सरकार के पक्ष में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने आकर अपना समर्थन दिया था । इसके अतिरिक्त पंचायत में 5 जुलाई को कानपुर कलेक्ट्रेट में होने वाली बैठक में कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में भाग लेने, सोने पर लगाई गई ड्यूटी हटाने ,डीजल पेट्रोल रसोई गैस की कीमत कम करने तथा सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाले संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की सरकार से मांग की गई है। पंचायत में मुख्य रूप से दुर्गा नारायण मिश्रा जिला अध्यक्ष, रागिव हुसैन खान जिला उपाध्यक्ष ,मुन्ना लाल सक्सेना जिला मीडिया प्रभारी, रामवीर, महिपाल सिंह, विजय सिंह शाक्य ,विनीत कुमार ,शिवराज सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं संगठन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes