तालाब की जमीन पर पूर्व ग्राम प्रधान ने जमाया कब्जा, एस डी एम से शिकायत

Picsart 22 07 03 19 36 46 750

शमशाबाद फर्रुखाबाद 3 जुलाई 2022 तालाब की जमीन पर पूर्ब ग्राम प्रधान सहित 4 लोगों ने कब्जा जमाया।समस्याओं के मकड़जाल से जूझ रहे ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी कायमगंज को समाधान दिबस में शिकायती पत्र देकर तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार बरसात के मौसम में जलभराव से लोगों के मकानों को खतरा । कई मकान जमींदोज हो गए जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खुडिना खार निवासी लग्भग दो दर्ज़न ग्रामीणों ने समाधान दिवस कायमगंज में उप जिलाधिकारी कायमगंज को शिकायती पत्र देकर कहा है की गांव में तालाब की जमीन गाटा संख्या 397 456 जिस पर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान अमर सिंह पुत्र फकीरे लाल सुनील कुमार पुत्र दलबीर सिंह शिब राम पुत्र राम लड़ेते तथा राजाराम पुत्र मनु द्वारा तालाब की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया। जिससे तालाब का अस्तित्व समाप्त हो गया तालाब का अस्तित्व समाप्त होने के कारण बरसात के मौसम में जलभराव से स्थितियां बिकराल हो जाती है । गांव की गलियों से बहने वाला पानी जिसे तालाब में जाना चाहिए था लेकिन तालाब का अस्तित्व समाप्त हो जाने के कारण ग्रामीणों के घरों के आसपास जल भरा हो रहा है ।जिससे ग्रामीणों के मकानों को काफी नुकसान हो रहा है ग्रामीणों ने अपने शिकायती पत्र में यह भी कहा जब से तालाब की जमीन पर पूर्व ग्राम प्रधान सहित चार लोगों द्वारा कब्जा किया गया तबसे जलभराव के कारण न जाने कितने ग्रामीणों के मकान जविदोज हो चुके हैं । ग्रामीणो ने उपजिलाधिकारी कयमगंज को शिकायती पत्र देकर कहा अगर तालाब को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया तो भविष्य में अनहोनी की घटनाएं होती ही रहेगी। समाधान दिवस के माध्यम से ग्रामीणों ने तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की। शिकायत कर्ताओं में ग्रामीण रामअवतार सर्वेश कुमार खेतल देव दत्त पिंकू गौरव कुमार चंदन रामपाल अरविंद कुमार जगमोहन सुभाष चंद्र रविंद्र कुमार नीलम कुमारी दिलीप कुमार एवरेंसी मुन्नालाल तथा राजेंद्र सिंह सहित दो दर्जन ग्रामीणों के हस्ताक्षर थे।

 

शमसाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes