KAIMGANJ NEWS उद्योग व्यापार मंडल ने लम्बी दूरी की ट्रेनों के कायमगंज स्टेशन पर ठहराव तथा अन्य रेल यात्री सुविधाओं हेतु सौंपा मांग पत्र

IMG 20250710 WA0150

KAIMGANJ NEWS – रेलमंत्री सहित अन्य रेलवे अधिकारियों के नाम संवोधित मांग पत्र सांसद को सौंप बताया पूरा विवरण
कायमगंज / फर्रुखाबाद
जिला भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने केंद्रीय रेल मंत्री एवं महाप्रबंधक पूर्वोत्तर गोरखपुर व मंडल रेल प्रबंधक पू० रे० इज्जतनगर के नाम संबोधित मांग पत्र सांसद मुकेश राजपूत को सौंपा । प्राप्त मांग पत्र को सांसद श्री राजपूत द्वारा तत्काल संस्तुति कर संबंधित को प्रेषित करते हुए मांगों पर विचार कर रेल सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है । व्यापारी नेताओं ने पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के कायमगंज स्टेशन पर साप्ताहिक गाडियों का ठहराव कराने एवं गाडी संख्या15083/15084 टाटा छपरा एक्सप्रेस को एवं15003/15004 को कासगंज तक करने, वहीं एक अन्य नई ट्रेन लखनऊ से दिल्ली वांया कायमगंज – कासगंज चलाने के सम्बंध में तथा प्रयागराज से लालकुंआ तक ट्रेन संख्या04117/ 04118 को नियमित करने के साथ ही कायमगंज स्टेशन प्लेटफार्म की लम्बाई बढ़ाने की मांग करते हुए ज्ञापन प्रस्तावित किया है । व्यापारी नेताओं ने कहा कि इससे पूर्व सांसद ने उनके संगठन की मांग पर कायमगंज स्टेशन पर दो ट्रेनों का ठहराव कराया था । व्यापार मंडल संगठन ने कहा है कि कायमगंज की जनता एवं व्यापारिक वर्ग दिल्ली लखनऊ मुम्बई गोरखपुर वाराणसी अहमदाबाद में व्यापार हेतु आते जाते हैं । इसलिए रेल यात्रा सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए साप्ताहिक गाड़ी संख्या ->22444/22443,19401/19402, 19615/19616,13167/13167,20921/20922,19409/19410 सहित लगभग18 रेल गाडियों का ठहराव रेलवे स्टेशन कायमगंज पर कराने का प्रस्ताव दे इससे होने वाली जन सामान्य को यात्री सुविधाओं एवं रेल विभाग को वित्तीय लाभ होने की बात कही गई है । प्रस्तावित ज्ञापन द्वारा मांग प्रस्तुत कर संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र राठौर, प्रदेश मंत्री आदेश अग्निहोत्री, शम्भूशरन अग्रवाल, भाईमियां, अखिलेश शर्मा, नीरज राठौर , मो० शफीक कादरी ने आशा व्यक्त कर कहा है कि जनहित में की गई मांगों पर जल्द ही विचार अवश्य किया जायेगा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes