KAIMGANJ NEWS भारतीय कृषक एसोसिएशन ने संगठन विस्तार कर सौंपा दायित्व, दी तहसील घेराव की चेतावनी

1770552300654

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
भारतीय कृषक एसोसिएशन (अराजनैतिक) की महत्वपूर्ण बैठक मुन्नालाल सक्सेना के आवास पर संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल तिवारी की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय महासचिव रामवीर जाटव के संचालन में हुई पंचायत में संगठन विस्तार के साथ किसानों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रशासनिक रवैये पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां घोषित की गईं। मुन्नालाल सक्सेना को राष्ट्रीय वरिष्ठ प्रवक्ता, रामलाल गुप्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा बिंदु सिंह गंगवार को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने पंचायत को संबोधित करते हुए जिला प्रशासन और कायमगंज उपजिलाधिकारी के कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले साप्ताहिक हाट-बाजारों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे किसानों और छोटे व्यापारियों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पितौरा सहित अन्य क्षेत्रों में बाजार लगाने में बाधा डाली गई तो संगठन तहसील कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होगा।
पंचायत में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार पर रोक, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, छुट्टा जानवरों की समस्या का समाधान, खाद की किल्लत दूर करने, बिजली बिलों की गलत रीडिंग पर कार्रवाई तथा बिजली चोरी के नाम पर किसानों के उत्पीड़न को बंद करने की मांग प्रमुख रही। साथ ही तहसील कायमगंज में लंबित वरासत और पुराने मुकदमों के शीघ्र निस्तारण तथा एसडीएम को हटाने की मांग भी उठाई गई।बैठक के अंत में पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो भारतीय कृषक एसोसिएशन व्यापक जन-आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS संदिग्ध हालात में मिले दो युवक, एक की मौत—दूसरा गंभीर

KAIMGANJ NEWS – नगला कुम्हारी के पास सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिले; शराब के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वैवाहिक वर्षगांठ पर स्कूली बच्चों को साइकिलें बाँटकर की अनुकरणीय परंपरा पेश

KAIMGANJ NEWS – स्कूल परिसर में उत्साहित माहौल के बीच बच्चों की खुशी बनीं कार्यक्रम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बाइक और कार के आमने सामने टकराने से चार लोग गंभीर घायल

KAIMGANJ NEWS – घटना स्थल से108 व 102 एंबुलेंस से घायल लाए गए सीएचसी ,[...]

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Lucknow Uttar Pradesh news 3.26 करोड़ वोटर्स की संदिग्धता पर सुधार एवं कार्रवाही हेतु चुनाव आयोग ने जारी किए नोटिस -6 मार्च तक का दिया मौका

Lucknow Uttar Pradesh news – संदिग्ध वोटर्स मामले में पिता-पुत्र की उम्र में कम अंतर,[...]

AGRA NEWS

Agra news खुद को फर्जी ढंग से मृतक सावित करने वाला आखिर आ गया कानूनी शिकंजे में

Agra news -12 साल बाद स्कूटी चलाता जिंदा पकड़ा गया – जाल साज ने फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिव्यांग ने अपने डिब्बे से दो पीआरडी जवानों पर रुपये निकालने की भावुक अंदाज में शिकायत कर बताई अपनी वेवश व्यथा

KAIMGANJ NEWS -पुलिस क्षेत्राधिकार ने दिव्यांग को आश्वस्त कर दिया जांच का आदेश कायमगंज /फर्रुखाबाद[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS देव स्थल पर कब्जा व एसआईआर सहित समाधान दिवस में की गई 95 शिकायतों में से10 का कराया गया निस्तारण

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद तहसील में आज उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह की अध्यक्षता[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पावर एंजेल प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने सीखे सामाजिक व्यवधानों से सजग रहने के गुर

KAIMGANJ NEWS – समापन अवसर पर वितरित किए गये प्रमाण पत्र कायमगंज / फर्रुखाबाद बीआरसी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes