KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
स्कूल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए गांव के अभिभावक एसएनएम इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता नबाब सिंह वर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि बच्चों के साथ ही साथ स्कूल के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयत्नशील प्रधानाध्यापक की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां इस स्कूल के प्रधानाध्यापक शिक्षक पुरुस्कार के पात्र हैं ।

उन्होंने कहा कि गांव में शीघ्र ही सांसद का कार्यक्रम होगा जिसमें प्रधानाध्यापक के लिए शिक्षक पुरस्कार की मांग की जायेगी।खेतल सिंह ने कहा कि सभी ग्रामीणों के सहयोग से छः दर्जन गमलों के साथ जमीन में भी तीन दर्जन पौधे लगाए गए जिनमें रंग बिरंगे फूल परिसर को आकर्षक बना रहे हैं। पूर्व में समाचार पत्रों के प्रतिनिधि, उपजिलाधिकारी यदुवंश कुमार वर्मा, अमित शुक्ला, बीडीओ,बीईओ के अलावा पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, विधायक डॉ सुरभि भी स्कूल में बने रोज गार्डन में शेल्फी लेकर प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल की प्रशंसा कर चुके हैं। ग्राम प्रधान पति सूर्य कुमार वर्मा ने कहा कि लगातार स्कूल में ग्रामवासियों को बुला कर मन की बात का कार्यक्रम टेलीविजन पर दिखाने से लोगों का हृदय परिवर्तन करने में सफलता मिली। गांव में बाल विवाह, विधवा विवाह, जुआं, शराब जैसी कुरीतियों को दूर करने में काफी मदद मिली। बैठक में स्कूल मर्जर न हो इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। स्कूल में अधिक से अधिक संख्या में नामांकन करायें। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। संचारी रोग नियंत्रण व यातायात सुरक्षा को लेकर चर्चा के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में देव सिंह, अरविंद,भगवत दयाल, माताराम,ओमबाबू, पूर्व प्रधान आज्ञा राम, रामविलास, यादराम, अनोखेलाल, जयवीर, हुकुम सिंह, मेवाराम, आशा, उमा, सत्यवती सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct