Kaimganj news –बाढ़ की विभीषिका ने लिया रौद्र रूप, गांव खान आलमपुर पानी से घिरा साथ ही कई गांव का हाल बेहाल

Picsart 23 07 21 19 07 25 185

Kaimganj news- शमशाबाद गंगा रोड से बिरियाडांढा जाने वाला संपर्क मार्ग पर भी भरा पानी

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 21 जुलाई 2023
कायमगंज क्षेत्र में बाढ़ अब तभाई मचाने लगी है। गांव खानआलमपुर टापू बन गया है। कई गांव बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं । कुआखेड़ा चौकी के पास बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बिरियाडांढा सम्पर्क मार्ग जलमग्न हो गया है।

शमसाबाद, कंपिल के बाद अब कायमगंज क्षेत्र के गंगा किनारे बसे गांव में बाढ़ का तांडव शुरू हो गया है। यहां के हालात बिगड़ने लगे है। बाढ़ का पानी कुआखेड़ा चौकी के पास पहुंच गया है। गांव खानआलमपुर, भकुसा, भकुसी, साहबगंज, चौघड़ा, निजामुद्दीनपुर, गढ़िया सौदान आदि गांव में पानी घुस गया है। इससे ग्रामीणों में हलचल मच गई है। खानआलमपुर गांव के चारो ओर बाढ़ का पानी आने से टापू बन गया है। यहां करीब चालीस परिवार रहते है। झोपड़ियो में पानी भर जाने से खाना बनाने में दिक्कत शुरू हो गई है। लोग अपने मकान की छतों पर खाना बना रहे है। वही अधिक पानी भरा होने पर कुछ बाढ़ पीड़ित ऊचे स्थानों पर पहुंच कर खाना बनाने को मजबूर है। गांव से बिरियाडाढ़ा तक जाने वाला सम्पर्क मार्ग पर पानी चलने लगा है। इससे आवागमन बंद हो गया है। ग्रामीण परेशान है। सिनौली गांव में भी बाढ़ का पानी समीप आ गया है। ग्रामीणों का कहना है यदि पानी में तेजी से बहाव होता रहा, तो वह गांव में घुस जाएगा। बाढ़ के पानी से ग्रामीणों में हलचल मची है।
(2)
बांध बना ग्रामीणों के लिए आवागमन का साधन, वही बाढ़ के पानी के लिए रोकथाम का जरिया
कायमगंज / फर्रुखाबाद 21 जुलाई 2023
गंगा के किनारे बसे गांव अलीगढ़ गांव के पास गंगा में बनाया गया बांध ग्रामीणों के लिए आने जाने का साधन साथ ही बाढ़ के पानी से रोकथाम का अच्छा साधन साबित हो रहा है । इससे गाँव अलीगढ़, गंडुआ, कुआखेड़ा, महमदीपुर, सिनौली आदि गांव अभी सुरक्षित है। बांध से खानआलमपुर, साहबगंज, भकुसा से पानी विपरीत दिशा से घूमता हुआ सिनौली की ओर बढ़ रहा है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धरती बचाने का संकल्प: किरन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS चार्ट, कविता, फैंसी ड्रेस और रोल प्ले से गूंजा विद्यालय परिसर, समर कैंप[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ऑटो में बैठा ‘सफर का साथी’ निकला जेबकतरा, 40 हजार पार कर बुजुर्ग को धक्का देकर फरार

KAIMGANJ NEWS कंपिल रोड पर दिनदहाड़े वारदात, बाइक सवार साथी संग चंद सेकेंड में हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS महिला की जमीन पर फर्जीवाड़ा! बैंक से निकलवा लिया लोन, संपूर्ण समाधान दिवस में गूंजे कब्जे और धमकियों के मामले

KAIMGANJ NEWS 129 शिकायतें पहुंचीं तहसील, मौके पर सिर्फ 7 का निस्तारण, फरियादियों में भारी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news खाद मांगने पहुंचे किसान पर हंगामे का आरोप फार्मर रजिस्ट्री को लेकर दुकान पर गाली-गलौज, पुलिस जांच में जुटी

Farrukhabad news कंपिल, फर्रुखाबाद। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव त्योरखास में खाद वितरण को लेकर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ट्रांसफार्मर फुंका, 18 घंटे तड़पे 250 घर

Farrukhabad news –भीषण गर्मी में बिजली गुल, इनवर्टर हुए फेल, रातभर जागते रहे लोग कंपिल,[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आधी रात अस्पताल पहुंचे डीएम, बदहाल व्यवस्थाओं पर जताई सख्ती

Farrukhabad news –गंदगी, बंद एसी और अव्यवस्थित व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार फर्रुखाबाद, जनपद[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सेवानिवृत्त शिक्षकों की विदाई में छलका दर्द, सम्मान समारोह में गूंजी पेंशन भुगतान की मांग

Farrukhabad news- 31 मार्च को रिटायर हुए 56 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान, लेकिन देयक और पेंशन[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes