युवती ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, वहीं दूसरी घटना में अबोध बच्चा बाइक की टक्कर से हुआ गंभीर रुप से घायल

Picsart 23 03 09 19 32 07 388

कायमगंज/ फर्रुखाबाद, 9 मार्च 2023

अलग-अलग घटनाओं में एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। वही दूसरी घटना में घर के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय बालक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
Picsart 23 03 09 19 30 52 414

मिली जानकारी के अनुसार नगर से सटे एक गांव स्थित ईट भट्टे पर काम करने वाली 19 वर्षीय युवती ने पिता से हुई कहासुनी से नाराज होकर यूरिया खाद पानी में घोलकर पी ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवती को आनन-फानन में भट्टा मालिक द्वारा कायमगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार देकर युवती को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर किया गया है। वही एक अन्य घटना में कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम रायपुर मोहल्ला बिरिया निवासी 5 वर्षीय आदेश पुत्र मोहनलाल घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में कायमगंज के सरकारी अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार देकर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने इस बच्चे को भी लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes