KAIMGANJ NEWS अबीर-गुलाल की खुशबू में घुला किसान एकता का रंग, होली मिलन में गूंजे भाईचारे के स्वर

Picsart 26 03 10 17 54 56 416

KAIMGANJ NEWS –भारतीय किसान मजदूर यूनियन के समारोह में किसानों ने गले मिलकर दी बधाई, फाग गीतों से झूम उठा मंडी परिसर
कायमगंज / फर्रुखाबाद।
रंगों के पर्व होली की उमंग सोमवार को उस समय और भी खास हो गई जब भारतीय किसान मजदूर यूनियन के बैनर तले कायमगंज कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दूर-दराज से पहुंचे किसानों और पदाधिकारियों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को गले लगाया और प्रेम, सौहार्द व एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक सूरजपाल सिंह शाक्य ने की, जबकि संचालन डा. प्रेमचंद्र सक्सेना ने किया। समारोह में किसानों के बीच फाग और पारंपरिक होली गीतों की धुन गूंजती रही। किसानों ने गीतों के माध्यम से प्रकृति, खेत-खलिहान और लहलहाती फसलों की सुंदर झांकी पेश की, जिससे पूरा मंडी परिसर होली के रंग और ग्रामीण संस्कृति की मिठास से सराबोर हो उठा।
वक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार ही नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी है। बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, अंततः अच्छाई की तपिश में भस्म हो जाती है। होलिका दहन के साथ समाज की बुराइयों का अंत हो चुका है, इसलिए अब सभी को नए जोश, नई ऊर्जा और आपसी भाईचारे के साथ समाज और किसान हितों की मजबूती के लिए आगे बढ़ना चाहिए।
समारोह में प्रदेश अध्यक्ष रामबहादुर राजपूत, नौरंगी लाल शाक्य, रजनीश सिंह शाक्य, डा. प्रेमचंद्र सक्सेना तथा वरिष्ठ किसान नेता सूरजपाल सिंह शाक्य ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए होली पर्व के ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मेहनतकश किसानों की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि किसानों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम के अंत में “फिर मिलेंगे” के गगनभेदी उद्घोष के साथ किसानों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर विदाई दी और आपसी सौहार्द व एकजुटता का संकल्प दोहराया।
ब्यूरो चीफ: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news DM का ‘सडन सरप्राइज’: शमसाबाद थाने में हड़कंप, फाइलों से मालखाने तक की कड़ी जांच

Farrukhabad news – हर पटल का निरीक्षण कर मिलीं खामियों पर कड़े तेवर के साथ[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS घने कोहरे की चादर में लिपटा कायमगंज क्षेत्र, सड़क और रेल यातायात पर पड़ा असर

KAIMGANJ NEWS – घना कोहरा देख लोगों ने कहा कि आज तो ऐशा लग रहा[...]

World News

world news लेबनान में इस्राइल का ‘खौफनाक’ वार: आसमान से बरसी रसायनिक आग, हड्डियों तक को गला देने वाला केमिकल इस्तेमाल!

World news–​ह्यूमन राइट्स वॉच का सनसनीखेज दावा: रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना; अंतरराष्ट्रीय कानूनों की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दोहरे हत्याकांड की जांच के नाम पर निर्दोषों पर पुलिसिया जुल्म का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

KAIMGANJ NEWS –पुलिस पर पूछताछ के नाम पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप –तहसील पहुंचकर[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news होली पर भी ‘फाकाकशी’ की नौबत: मनरेगा कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर प्रशासन को ललकारा

Farrukhabad news –मई 2025 से मानदेय गायब, ईपीएफ का पता नहीं; राजेपुर में कर्मचारियों ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सावधान पितौरा रेलवे क्रॉसिंग 2 दिन के लिए ‘सीलबंद’ घरों से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

KAIMGANJ NEWS –9 और 10 मार्च को पहियों पर लगेगी ब्रेक; मरम्मत कार्य के चलते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेत के रास्ते पर ‘खून-खराबा’: दबंगों ने लाठी-डंडों से किसान का सिर फोड़ा

KAIMGANJ NEWS –अल्लाहपुर में चकरोड को लेकर छिड़ा खूनी संग्राम, ट्रैक्टर निकालने पर मचा कोहराम[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes