Farrukhabad news –मई 2025 से मानदेय गायब, ईपीएफ का पता नहीं; राजेपुर में कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, बोले- ‘भूखे पेट कैसे मनेगी होली?’
फर्रुखाबाद | मुख्य संवाददाता
सरकारी दावों की हवा निकालते हुए विकासखंड राजेपुर में मनरेगा कर्मियों के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। ‘काम ज्यादा, दाम शून्य’ की नीति से खफा ग्राम रोजगार सेवकों से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटरों तक ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। आलम यह है कि पिछले 10 महीनों से मानदेय न मिलने के कारण इन कर्मचारियों के घरों में चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया है। मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जुटे कर्मचारियों ने प्रशासन की शिथिलता पर तीखे वार किए। कर्मचारियों का दर्द छलका कि उन्होंने विभागीय लक्ष्यों से लेकर एसआईआर और क्रॉप सर्वे जैसे अतिरिक्त कामों में दिन-रात एक कर दिया, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ ‘आश्वासन’ मिला।
”दिवाली के दीये तो फीके रहे ही थे, अब होली के रंगों में भी भंग पड़ रहा है। मई 2025 से वेतन नहीं मिला है। क्या हम सिर्फ काम करने के लिए बने हैं, परिवार पालने के लिए नहीं?”
— एक आक्रोशित कर्मचारी
संविधान का हवाला: ‘ये जीवन के अधिकार का हनन’
एडीओ पंचायत अजीत पाठक को ज्ञापन सौंपते हुए कर्मियों ने दो टूक कहा कि वेतन रोकना संविधान के अनुच्छेद-21 (जीवन का अधिकार) का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश के अन्य जिलों में वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। संगठन ने साफ कर दिया है कि यह तो बस ट्रेलर था। अगर जल्द ही मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं हुआ, तो 17 मार्च 2026 को जिले भर के मनरेगा कर्मी जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे और मामला सीधे मुख्यमंत्री के दरबार तक जाएगा। इस दौरान एपीओ राशिद खान, प्रबल, जगतपाल, राकेश समेत भारी संख्या में कर्मचारी डटे रहे।
फर्रुखाबाद से दीपक सिंह की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug