KAIMGANJ NEWS दोहरे हत्याकांड की जांच के नाम पर निर्दोषों पर पुलिसिया जुल्म का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Picsart 26 03 09 17 09 49 212

KAIMGANJ NEWS –पुलिस पर पूछताछ के नाम पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप
–तहसील पहुंचकर ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
कायमगंज / फर्रुखाबाद।
नगर के मोहल्ला कूंचा में हुए वृद्ध दंपत्ति के दोहरे हत्याकांड का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है। ग्रामीणों ने पुलिस पर निर्दोष लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Picsart 26 03 09 17 11 57 666

सोमवार को बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी तहसील पहुंचे और प्रशासन से न्याय की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि 26 फरवरी को मोहल्ला कूंचा निवासी पुरुषोत्तम कौशल और उनकी पत्नी पुष्पा की अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े गला घोंटकर हत्या कर दी थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें और एसओजी को लगाया गया है। लेकिन मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि जांच के नाम पर पुलिस निर्दोष लोगों को उठाकर थाने ले जा रही है और उनसे मारपीट की जा रही है।

Picsart 26 03 09 17 13 13 374
तहसील परिसर में मौजूद महिलाओं काजल, सरिता और माया देवी ने बताया कि उनके परिवार के पुरुष पानी-पताशे, पापड़ी और कुरमुरे आदि बेचकर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका आरोप है कि पुलिस आए दिन पुरुषों को थाने ले जाकर पूछताछ के नाम पर मारपीट करती है और गाली-गलौज भी की जाती है। इससे पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों ने एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार अनवर हुसैन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि पुलिस यदि पूछताछ करे तो सभ्य तरीके से करे, न कि मारपीट कर। अजय कौशल, किशन और सचिन ने कहा कि असली हत्यारों को पकड़ने के बजाय गरीब लोगों को परेशान किया जा रहा है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदनमोहन चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि घटना दिनदहाड़े हुई है, इसलिए आसपास के लोगों से पूछताछ करना जांच का हिस्सा है। पुलिस का उद्देश्य किसी निर्दोष को परेशान करना नहीं, बल्कि जल्द से जल्द हत्यारों तक पहुंचना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें जांच में लगी हुई हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes