KAIMGANJ NEWS खेत के रास्ते पर ‘खून-खराबा’: दबंगों ने लाठी-डंडों से किसान का सिर फोड़ा

Picsart 26 03 08 19 46 50 481

KAIMGANJ NEWS –अल्लाहपुर में चकरोड को लेकर छिड़ा खूनी संग्राम, ट्रैक्टर निकालने पर मचा कोहराम

​कायमगंज, फर्रुखाबाद।

इलाके के गांव अल्लाहपुर में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खेत के रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। महज ट्रैक्टर निकालने जैसी बात पर अपनों ने ही अपनों के खून की होली खेल दी। लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने एक किसान पर इस कदर कहर बरपाया कि उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। ​मिली जानकारी के अनुसार, अल्लाहपुर निवासी ग्रीशचंद्र का अपने ही परिवार के कुछ लोगों से जमीन के बंटवारे के बाद रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रीशचंद्र का हिस्सा पीछे की तरफ है, जहां जाने के लिए सरकारी चकरोड पहले से मौजूद है। रविवार (8 मार्च) को ग्रीशचंद्र अपना ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने जा रहे थे। ​जैसे ही ग्रीशचंद्र ट्रैक्टर लेकर चकरोड पर पहुंचे, घात लगाकर बैठे परिवार के दबंगों ने उन्हें घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हमलावरों ने पहले गंदी-गंदी गालियां दीं और ट्रैक्टर आगे बढ़ाने से मना किया। जब ग्रीशचंद्र ने हक की बात कही और विरोध दर्ज कराया, तो हमलावरों ने लाठी-डंडों से उन पर सीधा हमला बोल दिया। हमले में ग्रीशचंद्र का सिर बुरी तरह फट गया और वे खून से लथपथ होकर मौके पर ही चीखने लगे।

​पुलिस की कार्रवाई

​चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों ने आनन-फानन में घायल को कोतवाली पहुंचाया। पुलिस ने बिना देरी किए घायल किसान को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

​“हमें पीड़ित की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। शांति व्यवस्था से समझौता नहीं होगा।”

— पुलिस प्रशासन, कायमगंज

 

​ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes