KAIMGANJ NEWS बकरी के पीछे ‘महाभारत’: चिलसरी और ममापुर में ठनी, सड़क पर संग्राम के बाद 8 उपद्रवी सलाखों के पीछे

Picsart 26 03 04 05 13 38 150

KAIMGANJ NEWS –गुलेल कांड से भड़की हिंसा की आग, पुलगालिब पर लगाया जाम तो पुलिस ने चखाया ‘कानून का स्वाद

​कायमगंज, फर्रुखाबाद।

नन्हीं बकरियां चराने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद रविवार को उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गया, जब ममापुर और चिलसरी गांव के ग्रामीण आमने-सामने आ गए। बच्चों के झगड़े ने ऐसा तूल पकड़ा कि सड़क पर घंटों तक ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’ चला। ममापुर की गिहार बस्ती के लोगों ने पुलगालिब पर जाम लगाकर यातायात ठप कर दिया, जिसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने आठ हुड़दंगियों को दबोचकर जेल की राह दिखा दी।

सारा फसाद दो दिन पहले शुरू हुआ था। चिलसरी गांव के कुछ बच्चे बकरियां चरा रहे थे, तभी ममापुर की गिहार बस्ती के दबंगों ने उन पर गुलेल से पथराव कर दिया। पत्थरों की चोट लगते ही बच्चे चीखने लगे, जिसकी खबर मिलते ही चिलसरी के ग्रामीण आगबबूला हो गए और उन्होंने जवाबी हमला बोल दिया। रविवार को यह चिंगारी भड़क उठी और देखते ही देखते लाठी-डंडे निकल आए।

पुलिसिया कार्रवाई से नाराज गिहार बस्ती के लोगों ने कानून हाथ में लेते हुए पुलगालिब पर जाम लगा दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और मुसाफिरों की सांसें अटक गईं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने और जाम खुलवाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।

​पुलिस का कड़ा प्रहार: 8 गिरफ्तार, दर्जनों निरुद्ध

इंस्पेक्टर लॉ एंड ऑर्डर सुरजीत सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए शांतिभंग करने वालों पर गाज गिराई है। पुलिस ने मौके से रोहित, अंशू, विशाल, राहिल, सलिल, नीरू, राजा और रवि को दबोच लिया। रविवार को इन सभी का शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया गया। इतना ही नहीं, पुलिस ने दूसरे पक्ष यानी चिलसरी गांव के भी आधा दर्जन से अधिक लोगों को शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में निरुद्ध किया है।

​पुलिस की चेतावनी:

“किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। बच्चों के विवाद को सांप्रदायिक या सामाजिक रंग देकर सड़क जाम करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।”

​ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes