KAIMGANJ NEWS छाए काले बादल देख बढ़ीं किसान की धड़कनें

IMG 20250710 WA0150

KAIMGANJ NEWS – धान , सरसों , आलू आदि फसलों को भारी नुकशान होने की आशंका सशंकित अन्नदाता हो रहा परेशान
कायमगंज / फर्रुखाबाद
पिछले कई दिनों से मौसम लगातार मिजाज बदल रहा है । आकाश में छाए काले बादल मेहनतकश अन्नदाता की धड़कनें बढ़ा रहे हैं । कारण है कि इस समय कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया हुआ धान काफी मात्रा में मढ़ाई के लिए खेतों में पड़ा है । जिसके भीगने से धान के दाने काले पड़ने तथा सड़ने गलने पर उसका मंडी भाव बहुत ही कम रह जाता है । ठीक इसी तरह खेतों में उगी खड़ी या बोई जाने वाली सरसों की फसल भी वर्षा के पानी से हर हाल में तबाह होती है । इससे ज्यादा नुकसान आलू किसानों को हो रहा है । जिनका आलू या तो बोने के बाद कल्ले ले रहा है या कुछ खेतों में आलू के पौधे बड़े हो चुके हैं या फिर आलू बुवाई का इंतजार किया जा रहा है । इन सभी परिस्थितियों में आलू की फसल को बरसाती पानी पूरी तरह तबाह करने के लिए ही पर्याप्त होता है । यदि थोड़ा बहुत बच भी जाए तो उसमें बहुत कम पैदावार होती है । जैसी विषम परिस्थितियों को सोचकर ही मेहनतकश अन्नदाता काफी परेशान दिखाई दे रहा है । उसका कहना है कि बेरोजगारी महंगाई के समय किसी तरह जुगाड़ कर लागत लगाकर फसल तो बोई लेकिन मौसम की तल्खी से फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ता जा रहा है । यदि मौसम ऐसा ही रहा तो फसलों के बर्बाद होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता । जब फसलें ही खराब हो जाएगीं तो किसान का लागत के लिए लिया गया ऋण उस पर लगने वाला ब्याज आदि की भरपाई होना मुश्किल हो जाएगा । वहीं किसान की आर्थिक स्थिति जो पहले से ही अच्छी नहीं है और अधिक खराब होगी जैसी विषम परिस्थितियों को भांपकर किसान परेशान हो रहा है । पता नहीं कब तक मौसम की बेरुखी किसानों को चिंता ग्रस्त बनाए रहेगी । किसान आकाश की तरफ देखकर बार-बार ईश्वर से यही प्रार्थना कर रहा है कि किसी तरह मौसम की बेरुखी समाप्त हो , आकाश में उमडते काले बादल साफ हो जाएं , तो हो सकता है कि उसकी खेतों में खड़ी फसलें बच सकती हैं ।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes