कायमगंज फर्रुखाबाद 22 मार्च 2022
कायमगंज नगर के मोहल्ला चिलाका छपट्टी निवासी संतोष कुमार[55] पुत्र मेघनाथ को सांस की दिक्कत होने के कारण नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विपिन कुमार ने मरीज को देखने के बाद उसके ऑक्सीजन लगा दी। कुछ देर के बाद अचानक लाइट चली गई । जिससे ऑक्सीजन मशीन बंद हो गई। इसके बाद मरीज के साथ आए। परिजनों ने अस्पताल कर्मचारियों से जनरेटर चलाने की बात कही। इसी बीच ऑक्सीजन बंद होने के बाद मरीज ने अस्पताल बेड पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद साथ आए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा काटना शुरू कर दिया। आनन-फानन में जनरेटर चलाया गया ।तब तक संतोष कुमार की मृत्यु हो चुकी थी। 
परिजनों ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टर एवं अस्पताल कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि इन्होंने कहने के बाद भी जनरेटर नहीं चलाया। हंगामे के बीच डॉक्टर ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक वहां मौजूद कुछ संभ्रांत लोगों ने समझा-बुझा मामले को शांत कर परिजनों को घर भेज दिया। जब इस संबंध में चिकित्सक से बात की गई तो उन्होंने बताया की मरीज गंभीर हालत में लाया गया था। जिसका इलाज चल रहा था । कुछ लोग दारू पिए हुए थे । उन्हीं लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। पुलिस को सूचना दे दी गई है। बताते चलें जनरेटर चल रहा था। इसी दौरान लाइट चली गई थी। जनरेटर पर ओवरलोड होने की वजह से एमसीबी गिर गई थी। तब तक एमसीबी उठाई जाती तब तक यह घटना घट गई। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। काफी देर तक परिजनों ने अस्पताल परिसर में ही जमकर हंगामा काटा।
इनसेट:-
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज अब सफेद हाथी होता दिखाइ दे रहा है। यहां आने वाले मरीज सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ते अब नजर आते हैं। यहां इमरजेंसी में कोई भी मरीज पहुंचता है तो इलाज शुरू होने से पहले ही उस मरीज को रेफर कर दिया जाता है। इतना ही नहीं अस्पताल कर्मचारी भी ड्यूटी से कतराते नजर आते हैं। जबकि सरकार का दावा है की अस्पताल में हर सुविधा उपलब्ध है। लेकिन यहां आने वाले मरीजों को सुविधाएं कर्मचारियों की मनमानी के चलते नहीं मिल पाती है।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct