शमशाबाद फर्रुखाबाद 22 अगस्त 2022 ग्रामीण इलाकों में खूंखार जंगली जानवर चीते के देखे जाने से ग्रामीण किसानों में दहशत । ग्रामीण किसानों तथा पशुपालकों का खेतों में आना जाना बंद, सिचाई ब्यबस्थायें राम भरोसे। शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आजकल खूंखार जंगली जानवर चीते के होने की चर्चाएं आम लोगों की जुबान पर सुनी जा रही हैं। चर्चाएँ करने बाले कुछ ग्रामीण किसानों ने देखा भी है जिससे दहशत का समय गुजारने को मजबूर है । क्षेत्रीय किसान बताते हैं विगत दिनों पूर्व शमशाबाद थाना क्षेत्र के ही ग्राम रोशनाबाद में खूंखार जंगली जानवर चीते के देखे जाने की चर्चाएं आम थी चर्चाएं तो यह तक थी ,यहा के एक पेट्रोल पंप के निकट रास्ते से चीते को गुजरते हुए देखा गया था । इसी कड़ी में शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुइया धीर तथा पसियापुर जाने वाले मार्ग पर भी खूंखार जानबर चीता देखा गया ।ग्रामीणो केअनुसार पसियापुर निवासी एक बाइक पर सवार दो लोग गांव जाने के लिए गांव के रास्ते से गुजर रहे थे उसी दौरान एक गन्ने के खेत से खूंखार जंगली जानवर के निकलने की आहट हुई और करीब गुजरने के दौरान जंगली जानवर चीते को देखा तो बाइक सवार के होश उड़ गए। बाइक सवार बाइक को दौड़ता हुआ गांव पहुंचा जहां उसने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। कुइया धीर निवासी सुभाष चंद्र तथा महेश चंद्र प्रजापति ने भी बताया कृषि कार्य के दौरान जब खेतों के पास से गुजर रहे थे तब उन्हें गन्ने के खेत से किसी जंगली जानवर की आहट हुई जैसे ही चीते जैसे खूंखार जंगली जानवर को देखा तो हवा निकल गई ।घबराहट में छिपते छिपाते जैसे-तैसे गांव पहुंचे जहां ,उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी।बताते हैं गांव के ही पास खेडा स्थल के पास के एक रास्ते के जहा सूअर का अधूरा सब पड़ा देखा जिसे देखने के बाद ग्रामीणों ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कही यह उसी जंगली खूंखार जानबर का कमाल तो नही जिसने जंगली सूअर को शिकार बना कर पेट की भूख शांत की हो । अधूरा सब देख ग्रामीण दहशत के साए में तरह-तरह की चर्चाये कर रहे थे ,इसी गांव के निबासी राजीव कुमार जो बीते दिवस की शाम अपने खेत की फसल की सिंचाई करने के लिए गया था , जब खेत के अंदर जंगली जानवर चीते के पंजों के निशान देखे तो वह घबरा गया क्योंकि जिस तरह से खेत में पंजे के निशान पाए गए।वह चीते की ही लग रहे थे। क्षेत्र में जंगली खूंखार जानवर के आने की चर्चाएं हुई तब से जहां ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। वहीं दहशत के चलते ग्रामीण घरों से बाहर निकलने में भी घबड़ाने लगे हैं। क्रषि कार्य करने बाले किसानो ने बताया कि इस वक्त धान की सिचाई का कार्य जारी है मगर डर के साए से गुजर रहे किसानों ने खेतों में जाना छोड़ दिया। किसानों का कहना है समरसेबल के सहारे सिंचाई के कार्य को अंजाम देने वाले किसान शाम को समर चला कर घर चले जाते हैं और सुबह देखने जाते है पड़ोसी गांव गोविंदा पुर यहां भी लोगों ने गांव से बाहर खेतों में खूंखार जंगली जानवरों के पंजों के निशान देखे तो ग्रामीण किसानों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। ग्रामीण किसानों के अनुसार वन विभाग को चाहिए बो इस क्षेत्र में हकीकत क्या है की जांच करें क्योंकि किसानों के खेतों में जो पंजे के निशान पाए जा रहे हैं वह खूंखार जंगली जानवरों में चीते के ही लग रहे हैं । किसानों का तो यहाँ तक कहना है इस क्षेत्र में एक नहीं दो दो जंगली जानवर हैं जो किसी भी वक्त किसी की भी जान के दुश्मन बन सकते हैं गांव के कुछ गन्ना किसानों ने बताया उनके खेतों में जंगली सूअरों का आतंक है लेकिन जब से इस क्षेत्र में खूंखार जंगली जानवर की एंट्री हुई तब से जंगली सूअर गुम हो गए ।एक किसान के धान के खेत में एक जंगली सूअर अक्सर फसलों को नुकसान पहुचाता था जब से यहां खूंखार जानवर की आमद हुई तबसे जंगली सूअर नदारद हो गए। क्षेत्र में खूंखार जंगली जानवर चीते के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है पशु पालन करने वाले किसानों ने भी खेतों में जाना छोड़ दिया खेत में फसलें तो हैं लेकिन पशुओं के लिए चारा जुटाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। बरसात का मौसम है चारों तरफ झाड़ियां हैं ऐसे हालातों में जंगली जानवर कब कहा हमला कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता।
रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमसाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct