Kaimganj news –कायमगंज,फर्रूखाबाद 10 जुलाई 2023
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मद्दूपुर में बिजली पोल में करंट उतरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मौत पर घर परिवार में कोहराम मच गया। वही करंट लगने से एक ग्रामीण बाल बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रविवार देर शाम क्षेत्र के गांव मद्दूपुर निवासी ब्रजेश (41) गांव स्थित मुख्य मार्ग पुलिया के पास से गुजर रहा था। वहां बिजली के लोहे के पोल पर करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आकर जोरदार करंट लगा। वह चीख पड़ा और अचेत होकर गिर पड़ा।
उसकी चीख सुनकर गांव के राकेश दौड़े और उसे उठाने का प्रयास किया तभी उसे भी जोरदार करंट लगा और वह झटके से पीछे हो गया। किसी तरह ग्रामीणों की मदद से बृजेश को देर शाम वहां से अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। असमय मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी नेहा व अन्य परिजन बिलख पड़े। परिजन शव को लेकर घर चले आए। सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना दी, िजस पर नायब तहसीलदार सनी कनौजिया राजस्व कर्मचारियों व हल्का इचार्ज एसआई शिवकुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इनसेट
बाइक सवार को लगा करंट
कायमगंज।
मद्दूपुर गांव की मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिया पर बिजली का पोल जानलेवा बना हुआ है। रविवार को ही गांव के आदेश को करंट लगा और वह अचेत हो गया। वह बाइक से आ रहा था। आसपास के ग्रामीणों ने उसे उठाया और इलाज कराया। ग्रामीणों का कहना है मद्दूपुर में एचटी लाइन सड़क से मात्र 6 फुट की दूरी है। इससे किसी समय भी अनहोनी हो सकती है। प्रधान प्रतिनिधि मोहित गंगवार ने बताया जेई को सूचना दी गई थी लेकिन कोई भी नहीं पहुंचा।
इनसेट– चालक को लगा करंट, हालत गंभीर
कायमगंज। फर्रुखाबाद 10 जुलाई 2023
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम पटिटया में विद्युत प्रवाहित झूलते तार की चपेट में आकर ट्रक चालक को जोरदार करंट लगा। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।लोगो द्वारा कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जनपद बरेली के थाना सिरौली के गांव खारगपुर निवासी सिंटू ट्रक चालक है। सोमवार सुबह ट्रक से पाइप लाइन मशीन लाद कर क्षेत्र के गांव पटिटया जा रहा था। गांव में ही सरकारी पाइप लाइन पड़ रही है। जब वह ट्रक लेकर गांव पहुंचा तभी झूलते बिजली तारों की चपेट में आकर ट्रक में करंट उतर आया। चालक को जोरदार करंट लगा। उसकी चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े। किसी तरह से उसे बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वही एक अन्य घटना में क्षेत्र के गांव इजौर निवासी शिवशंकर को बिजली करंट लग गया और वह अचेत हो गया। परिजन उसे अस्पताल लाए।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct