Kaimganj news –शिक्षिका द्वारा छात्रा की परीक्षा कापी छीन कर डस्टविन में फेकने की शिकायत का बिना जांच या कार्यवाही के ही कर दिया गया निस्तारण

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news- पीडित के अनुसार उसे न्याय इसलिए नहीं मिला , क्योंकि मामला ऊंचे राजनीतिक रसूख के साथ ही धनकुबेरों की संस्था से जुड़ा हुआ है , तो ऐसे में भला आम आदमी की कौन सुनें?
-इस प्रकरण में भी अधिकारियों ने अपने अजीब से विवेक का परिचय देते हुए बिना कार्यवाही के ही कर दिया शिकायत का निस्तारण
कायमगंज / फर्रुखाबाद
शिक्षिका द्वारा परीक्षा कक्ष में आज से लगभग 22 दिन पहले परीक्षा दे रही एक छात्रा की कॉपी छात्रा द्वारा स्कूल फीस अदा न कर पाने के कारण छीन कर डस्टबिन में फेंक दी गई थी । शिक्षिका की इस कारगुजारी से एक ओर जहां बेचारी बालिका हतोत्साहित हुई । वहीं दूसरी ओर उसके भविष्य पर भी दुष्प्रभाव पड़ा। इस प्रकरण की शिकायत छात्रा के चाचा ने संपूर्ण समाधान दिवस में की थी । किंतु 22 दिन बीत जाने के बाद भी जब उसे यह पता चला कि ना कोई जांच की गई और नहीं कार्यवाही की गई । वैसे ही अपने अजीब विवेक से जांच कर्ता अधिकारी ने मामले को बिना विधिक कार्यवाही के ही निष्पादित कर दिया । तो वह हक्का-बक्का रह गया और आज फिर एक बार न्याय की उम्मीद लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में गुहार लगाने पहुंचा ।
विवरण के अनुसार नगर के मुहल्ला नोनियमगंज निवासी हिमांशू कौशल ने शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसकी भतीजी आरजू कौशल की फीस जमा होने के बाद भी शिक्षिका रचना पुरवार ने उसकी परीक्षा कॉपी छीन कर कचरा बाक्स में फेंक दी थी । साथ ही भतीजी को बहुत ही हड़काया था। जिसकी लिखित शिकायत की गई थी। लेकिन अधिकारियों द्वारा झूठा समाधान दिखाकर इतिश्री कर दी गई। क्योंकि यह विद्यालय नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी व राजनीतिक रसूख वाले परिवार से सम्बन्ध रखने वालों का है। जिस कारण पुलिस 22 दिन गुजर जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। सीओ ने कहा कि सोमवार को दोनों पक्षों को हम बुलायेंगे । इसके बाद दोनों से वार्ता कर मामले का संज्ञान लेते हुए निष्पादन करने का प्रयास करेंगे l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes