Kaimganj news आम के बाग की रखवाली कर रहे किसान पर सांड ने बोला हमला, सींग मार कर पेट फाड़ा गंभीर घायल

Picsart 23 06 21 06 20 00 810

Kaimganj news कायमगंज। फर्रुखाबाद 21 जून 20 23
आम के बाग की रखवाली कर रहे किसान के ऊपर सांड़ ने हमला बोल दिया। हमले के दौरान उसने पेट में सीघ मार दिए जिससे किसान का पेट फट गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव रुदायन निवासी मुगलेआजम पुत्र नत्थू कंपिल के ही गांव मनिकपुर में आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। अचानक बाग में सांड़ घुस आया और वह किसान के ऊपर दौड़ पड़ा। उसने अपने को बचाने का प्रयास किया तब तक सांड़ ने उसे पटक दिया। और पेट में सींग घुसा दिए। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। उसकी चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सांड़ को भगाने का प्रयास किया लेकिन वह उन पर भी दौड़ पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को भगाया जा सका। गंभीर घायल मुगले आजम को अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उसको प्राथमिक उपचार देकर चिकित्सक ने लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes