KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति 5 के अंतर्गत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कन्या जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में हाल ही में कन्या को जन्म देने वाली माताओं का सम्मान किया गया। उन्हें बेबी किट और तुलसी का पौधा दिया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुरभि ने अताईपुर कोहना निवासी रागिनी, अताईपुर जदीद की हिना, हत्था किला की पूजा, दारापुर की शिखा, त्योरखास की शिखा, प्रेमनगर की अनुपमा, नरसिंहपुर की रीतू, शिवरई वरियार की विनीता, लालपुर पट्टी की स्वाती और सोनल शर्मा की माताओं को बेबी किट, खिलौने, मिठाई और तुलसी का पौधा भेंट किया।
विधायक ने कहा कि बेटियां ईश्वर का वरदान हैं, इनके जन्म पर खुशियां मनाना समाज की प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने माताओं को कन्याओं की अच्छी परवरिश और शिक्षा के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ. शोभित कुमार कुमार, डॉ. जितेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. नदीम इकबाल, डॉ. विपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May