आढती ने कृषक के हडपे लाखों रुपए- मुकदमा दर्ज

1648177247860

कायमगंज- फर्रुखाबाद 23 जुलाई 2022
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव जिजौटा बुजुर्ग निवासी कृषक शीलेंद्र सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम को शिकायती पत्र सौंप कर, गल्ला आढ़ती द्वारा फसल बिक्री एवं चेक द्वारा दिए गए उधार रुपए की बेईमानी करने का मामला बताते हुए आवश्यक कार्यवाही की गुहार लगाई । सीओ के निर्देश पर दर्ज मामले के अनुसार कृषक का कहना है की उसने कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में स्थित रामशंकर सिंह ट्रेडर्स मंडी कायमगंज के प्रोप्राइटर सत्यपालसिंह उर्फ यादराम को एक लाख पच्चानबे हजार की सरसों तथा तेतालीस हजार पाच सौ अड़तालीस रुपये का बाजरा विक्रय किया था। यादराम ने
अपनी मजबूरी बताकर इस रकम का भुगतान नहीं किया, और मुझसे 2 लाख रुपये उधार मांगे। मैंनेअपने पिता के खाते से 2 लाख रुपये चेक के माध्यम से (चेक न0 4089 ग्रामीण बैंक
ताईपुर चिनहटपुर) सत्यराम उर्फ यादराम को दिये थे। जिसका भुगतान हो गया था।सत्यपाल उर्फ यादराम पर कुल 438548/- रु0 बकाया है। साक्ष्य के तौर पर गल्ला तौलनेकी तकपट्टी तथा बैंक से प्राप्त दो लाख रुपये प्राप्त करने का प्रपत्र यह कार्यवाही 7 फरवरी2022 की है। इसके अलावा मेरी डायरी पर सत्यपाल उर्फ यादराम ने 438548 /- रुपयेलिखे है।जिस पर यादराम के हस्ताक्षर है। उपरोक्त की छाया प्रतियां आवेदन में संलग्न कर रहाहूँ। प्रार्थी ने कई बार अपने रुपये मांगे लेकिन यादराम उर्फ सत्यपाल रुपये देने से टाल-मटोल करने लगा। सत्यपाल उर्फ यादराम 27 फरवरी 2022को गायब हो गया ।उसकी
पत्नी ने गुमशुदी की रिपोर्ट कोतवाली कायमगंज में दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे पकड़करउसकी पत्नी के सुपुर्द कर दिया। जानकारी मिलने पर मैं अपने रुपये मांगने कोतवाली
कायमगंज भी गया, तो सत्यपाल उर्फ यादराम ने कहा कि तुम्हारा पैसा जल्दी दे दूँगा। इसकेबाद मैं जब भी पैसा मांगने जाता । तो सत्यपाल उर्फ यादराम नहीं मिलता है। उसका
भांजा अजय तथा उसका भाई रामशंकर सिंह दुकान पर मिलते है। यह भी पैसा देने को राजीनहीं होते हैं कह देते है। यादराम उर्फ सत्यपाल से ही पैसे लो कृषक ने कहा कि उसको जानकारी प्राप्त हुई किसत्यपाल उर्फ यादराम आवास विकास कालोनी फर्रुखाबाद में अपने ससुर अशोक कुमार केसाथ रहता है। मैंने जब आवास विकास कालोनी फर्रुखाबाद मे सत्यपाल
उर्फ यादराम से संपर्क कर रुपये मांगे तो रुपये देने से इंकार कर दिया। किसान ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि उसे इससे काफी क्षति हुई है। जब भी मैं अपने रुपए का तकादा करने जाता हूं, तोआढ़ती उसे परिणाम भुगतने की चेतावनी देने लगता है। इस घटना के पीछे यादराम का साथ देने वाले उसके साथियों का नाम बताते हुए पीड़ित किसान ने प्रमाण के तौर पर साक्ष्य अपनी तहरीर में संलग्न कर पुलिस को उपलब्ध कराए।तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 406 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर सत्यपाल, राम शंकर, शंकर सिंह, अजय, शिवदीन, अशोक कुमार को नामित कर जांच शुरू कर दी है।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सावधान! इस गली में बिछा है ‘मौत का जाल’, शिकायत के बाद भी नहीं जागा विभाग, एक साल में दूसरी गौवंश की मौत

Farrukhabad news –अंबेडकर नगर में करंट की चपेट में आने से सांड की तड़प-तड़प कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS झोलाछाप के फेर में उजड़ गई गोद: चार दिन के बुखार ने ली 14 वर्षीय अनीता की जान, सीएचसी पहुँचते ही पसरा मातम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘एक्शन’: विवाहिता शिवानी के कत्ल का मुख्य आरोपी पति दबोचा, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्रेमनगर में हुई विवाहिता शिवानी की नृशंस हत्या के मामले में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का ‘ऑपरेशन राज’: 40 कैमरों का जाल, 72 घंटे की जद्दोजहद और स्टेशन पर मिल गया ‘जिगर का टुकड़ा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कहते हैं कि अगर पुलिस ठान ले, तो पाताल से भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अबीर-गुलाल की खुशबू में घुला किसान एकता का रंग, होली मिलन में गूंजे भाईचारे के स्वर

KAIMGANJ NEWS –भारतीय किसान मजदूर यूनियन के समारोह में किसानों ने गले मिलकर दी बधाई,[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news DM का ‘सडन सरप्राइज’: शमसाबाद थाने में हड़कंप, फाइलों से मालखाने तक की कड़ी जांच

Farrukhabad news – हर पटल का निरीक्षण कर मिलीं खामियों पर कड़े तेवर के साथ[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS घने कोहरे की चादर में लिपटा कायमगंज क्षेत्र, सड़क और रेल यातायात पर पड़ा असर

KAIMGANJ NEWS – घना कोहरा देख लोगों ने कहा कि आज तो ऐशा लग रहा[...]

World News

world news लेबनान में इस्राइल का ‘खौफनाक’ वार: आसमान से बरसी रसायनिक आग, हड्डियों तक को गला देने वाला केमिकल इस्तेमाल!

World news–​ह्यूमन राइट्स वॉच का सनसनीखेज दावा: रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना; अंतरराष्ट्रीय कानूनों की[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes