kaimganj news –गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकराए टेम्पों तथा बाइक , दस घायल, एक की हालत गंभीर

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 31 जनवरी 2024
कंपिल – कायमगंज मार्ग पर स्थित गांव मेदपुर के पास आज सवेरे घने कोहरे के बीच गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राली में , सवारियां लेकर जा रहा एक टेंपो तथा एक बाइक टकरा गए । इस दुर्घटना में 10 लोग घायल हुए ।

IMG 20240129 WA0137

इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि
कंपिल से एक टेंपो सवारियां बैठाकर कायमगंज की ओर रवाना हुआ था। टेंपो मेदपुर गांव के पास खड़े गन्ना लदे ट्रैक्टर में जा घुसा। पीछे से ही बाइक सवार भी टैम्पों में जा घुसे । जिसमें टैम्पों व बाइक सवार आधा दर्जन से अधिक सवार घायल हो गए। चीखपुकार मच गई। जोरदार धमाके की आवाज से आसपास के ग्रामीण मौके पर पंहुचे और टैम्पों में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, । पुलिस मौके पर पहुंची और घायलो को सीएचसी कायमगंज लाया गया। टैंपों में सवार घायलों में कंपिल क्षेत्र के गांव कुँवरपुर खास निवासी पुष्पेंद्र, अबधेश, संचिद्दानंद, रामनरेश, मुनीश, मैकूलाल, दीपू, कंपिल क्षेत्र के गांव अकबराबाद निवासी बाइक सवार श्याम सिंह, उनके पुत्र रजत व शिवम घायल हो गए। सी एच सी में सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया । गंभीर रूप से घायल हुए रामनरेश को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
इनसेट : –
अन्य दुर्घटनाओं में तीन घायल एक की हालत गंभीर
कायमगंज31 जनवरी
अलग – अलग मार्ग दुर्घटनाओं में क्षेत्र के गांव अताईपुर निवासी नीलेश, पपड़ी निवासी नीतू व श्यामवीर घायल हो गए। तीनो के परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों को चिकित्सा सुविधा दी गई । घायलों में से नीलेश को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes