KAIMGANJ NEWS शिक्षकों को समयानुसार अब स्वंय करना चाहिए आत्म निरीक्षण

IMG 20240905 WA0168

KAIMGANJ NEWS- संस्कारित शिक्षा ही देश और समाज के लिए होती हैं उपयोगी
कायमगंज / फर्रुखाबाद5 सितम्बर
शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को आत्म निरीक्षण करना चाहिए कि वे राष्ट्र निर्माण की भूमिका की स्थिति में है कि नहीं और वे अपेक्षित संस्कार दे पा रहे हैं कि नहीं ।
आज राष्ट्रीय प्रगतिशील फोरम द्वारा शिक्षक दिवस पर कृष्णा प्रेस परिसर सधवाड़ा में आयोजित परिचर्चा में प्रोफे.रामबाबू मिश्र “रत्नेश ” ने यह विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के उन्नयन के लिए कोई अंतिम व्यवहारिक निर्णय लेने के बजाय नित नए प्रयोग किये जा रहे हैं । सम्यक शिक्षा ,संस्कार, अनुशासन, नवयुग का अभिनंदन करने की क्षमता ,नवाचार की दक्षता कहीं नजर नहीं आती । शिक्षकों का अभाव ,जर्जर ,भवन प्राथमिक शिक्षा के लिए कोढ़ में खाज का काम कर रहे हैं । ,ऐसे में शिक्षक दिवस की उपादेयता क्या है? शिक्षक नेता जेपी दुबे ने कहा कि ऊपरी मिली भगत से अमानक गैर मान्यता प्राप्त और केवल प्रवेश और परीक्षा का व्यवसाय करने वाले स्कूल कॉलेज का संजाल बिछा हुआ है । जिसका कोई पुरसाहाल नहीं है ।पूर्व प्रधानाचार्य अहिवरन सिंह गौर ने कहा कि हमारी परंपराओं पर आधुनिक भौतिकता हावी है और इसकी सबसे बड़ी शिकार शिक्षा है ।प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने सुझाव दिया कि शिक्षा में सुधार और संस्कार परंपरा की पुनर्स्थापना के लिए पूरे देश में सरस्वती शिशु मंदिर के पैटर्न पर विद्यालय खोले जाएं ।वीएस तिवारी ने कहा कि शिक्षा को लेकर शासन की दिशाहीनता, प्रशासनिक भ्रष्टाचार शिक्षकों का मात्र वेतन भोगी चरित्र ने शिक्षा की मिट्टी खराब कर दी ।गीतकार पवन बाथम ने कहा कि आधुनिक शैक्षिक वातावरण में कबीर का यह दोहा कितना सटीक बैठता है जाका गुरु भी आंधरा चेला खरा निरंध ।
अंधै अंधा ठेलिया दोनों कूप परंत।।
युवा कवि अनुपम मिश्रा ने कहा ….एक समग्र विकास का अनुशासन है मंत्र। सम्यक शिक्षा के बिना बेमानी गणतंत्र।। डॉ सुनीत सिद्धार्थ और सैयद राशिद अली राशिद ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes