Farrukhabad news सांसद की आपत्ति पर सीएससी की मजिस्ट्रेट जांच में शिकायतें पाई गई सही

IMG 20240905 WA0070

Farrukhabad news- बड़ी कार्यवाही कर प्रोजेक्ट मैनेजर की सेवा समाप्त , फार्मासिस्ट निलंबित – केन्द्र प्रभारी का हटा दिया गया चार्ज
– सांसद को निरीक्षण के समय अस्पताल कक्ष में रखी एक्सपायरी डेट की दवाइयाँ बडी मात्रा में मिली थी
फर्रुखाबाद -5 सितम्बर2024
इस प्रकरण में शिकायत भाजपा सांसद ने की थी । शायद इसीलिए हो गई जांच यदि आम आदमी की बात होती तो हमेशा की तरह ठंडे बस्ते में डाल दी जाती । क्योंकि अक्सर ऐशा ही देखा जा रहा है । खैर जो भी हो – फर्रुखाबाद – कायमगंज मुख्य मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन के फार्मासिस्ट किए गए निलंबित, प्रोजेक्ट मैनेजर की सेवा समाप्ति की कार्रवाई के साथ ही स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी का छिना चार्ज । 2 दिन पहले भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने वरौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया था निरीक्षण । सांसद को निरीक्षण में मिली थी अस्पताल कक्ष में रखी लाखों टैबलेट और एक्सपायरी इंजेक्शन तथा इस प्राथमिक स्वास्थ्य में मिला था गंदगी काअंबार । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को देखने से लगता था मानो यह कोई कूड़ा घर है। भाजपा सांसद ने जिला अधिकारी से मजिस्ट्रेट जांच करने की संस्तुति की थी । जिला अधिकारी के निर्देश पर संयुक्त मजिस्ट्रेट और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएससी वरौन पहुंच की जांच पड़ताल। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रंजन गौतम को मौके पर जांच में मिली गंदगी ।शिकायत सही पाई गई । एक्सपायरी दवाइयां मौके पर मिली जो मरीजों को वितरण करने को उपलब्ध कराई गई थी । दवा वितरण स्थल पर भी एक्सपायरी दवा मिली । फार्मासिस्ट संजीव को लापरवाही वरतने पर किया गया निलंबित। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अनुयन को सही रूप से ड्यूटी का दायित्व ना निभाने एवं लापरवाही पर चार्ज से हटाया गया । सफाई न होने और गंदगी मिलने पर सफाई कर्मचारी को निलंबित किया गया ।प्रोजेक्ट मैनेजर विनीता ने बिना नियुक्ति के तीन महिलाओं की आशा के पद पर कर दी थी तैनाती। लापरवाही हुई उजागर तो प्रोजेक्ट मैनेजर विनीता की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई। इस संबंध में अस्पताल आने वाले लोगों का कहना कि भला हो सांसद का जो उन्होंने यहां आकर हकीकत पता कर डीएम से जांच कर कार्यवाही करने के लिए कहा तो इतनी कार्यवाही हो भी गई । अन्यथा हम जैसे आम आदमी की भला कौन सुनने वाला है ।
रिपोर्टर – दीपक कुमार – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes