KAIMGANJ NEWS –काली पट्टी बांधकर पढ़ाएंगे शिक्षक, बीएसए कार्यालय पर धरना, मार्च में दिल्ली में महापड़ाव का एलान
कायमगंज / फर्रुखाबाद।
टीईटी को अनिवार्य किए जाने के विरोध में प्राथमिक शिक्षकों का गुस्सा अब सड़क से लेकर सोशल मीडिया और राजधानी दिल्ली तक पहुंचने को तैयार है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कायमगंज इकाई की अहम बैठक जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जबकि संचालन ब्लॉक अध्यक्ष निर्देश गंगवार ने किया।
बैठक में प्रांतीय नेतृत्व द्वारा भेजे गए निर्देशों के तहत आंदोलन को धार देने पर गहन विचार-विमर्श हुआ। शिक्षकों ने एक स्वर में टीईटी अनिवार्यता को शिक्षक हितों के खिलाफ बताते हुए आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से तेज करने का संकल्प लिया।
बैठक में घोषित कार्यक्रम के अनुसार रविवार 22 फरवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक ट्विटर अभियान चलाकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। इसके बाद 23, 24 और 25 फरवरी को शिक्षक-शिक्षिकाएं काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराएंगे। वहीं 26 फरवरी को दोपहर 2 बजे बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा जाएगा।
आंदोलन के अगले चरण में मार्च माह में दिल्ली में ऑल इंडिया बेसिक टीचर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में विशाल राष्ट्रीय धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में अश्विनी चतुर्वेदी, उदय यादव, मुकेश राजपूत, रहबर हुसैन, प्रबल प्रताप सिंह, राजकुमार, मुन्नी यादव, रुचि गंगवार, रेनू, प्रियंका, हेमलता, अर्चना, कल्पना, अश्विनी यादव, राजवीर, अवधेश शाक्य, अमीर सिंह, पवन कुमार सहित एक सैकड़ा से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
ब्यूरो चीफ: जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा: ड्यूटी के दौरान की-मैन ( रेलवे कर्मी ) मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर घायल
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद कासगंज–कानपुर रेलवे ट्रैक पर ड्यूटी कर रहे एक रेलवे कर्मी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मौत का हाईटेंशन खतरा: पितौरा क्रॉसिंग पर 33KV लाइन से उठीं चिंगारियां दिखाई पड़ीं आग जैसे शोले, टला बड़ा हादसा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद मंगलवार रात कायमगंज क्षेत्र में अचरा मार्ग स्थित पितौरा रेलवे क्रॉसिंग[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा बना जाम का जाल : -ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जनता बेहाल—प्रशासन बेखबर
Farrukhabad news फर्रुखाबाद/फतेहगढ़ | फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म नगर के बीच स्थित बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा इन[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को रणक्षेत्र बना शमसाबाद: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर SDM और विधायक पति में ‘महासंग्राम’
KAIMGANJ NEWS –500 बीघा गेहूं की फसल पर मचा ‘कोहराम’: भारी पुलिस फोर्स तैनात, विधायक[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मठ की मर्यादा तार-तार: महिलाओं पर कस रहे थे फब्तियां, टोकने पर पुलिस से ही भिड़ गए ‘गौरक्षा प्रमुख’ और ‘बजरंग दल’ के नेता
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बवाल: शिवरई मठ पर मनचलों ने काटा हंगामा, खाकी से बदसलूकी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शिक्षा की अलख जगाने हेतु “स्कूल चलो अभियान” रैली, आयोजित कर किया ग्रामीणों को जागरूक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद जनपद के विकास खंड कायमगंज क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता[...]
Apr
DELHI NEWS
Delhi news ईरान–अमेरिका–इजराइल तनाव: बड़े हमले की धमकी के बीच टला टकराव, 2 हफ्ते का युद्ध विराम लागू
Delhi news साभार :- नई दिल्ली :- द एंड टाइम्स न्यूज (अंतरराष्ट्रीय समाचार | ताज़ा[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बाइक बनी हादसे की वजह, दो युवक गंभीर घायल — PRD जवान ने दिखाई इंसानियत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो[...]
Apr