टप्पेबाजो ने रोडवेज बस सवार महिला शिक्षक की लूटी सोने की चैन

Picsart 23 03 17 15 42 11 844

कायमगंज / फर्रुखाबाद, 17 मार्च 2023
कानून व्यवस्था से बेखौफ जहर खुरानी गिरोह तथा लुटेरे टप्पे बाज आए दिन कहीं न कहीं भोले -भाले लोगों को अपनी हरकतों का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला आज कोतवाली कायमगंज क्षेत्र का सामने आया। जिसमें रेलवे स्टेशन कायमगंज से रोडवेज बस में सवार हुई महिला शिक्षक की सोने की चेन पेंडल सहित टप्पे बाज लुटेरों ने अपना करतब दिखाते हुए तहसील पुलिया कायमगंज तक पहुंचने से पहले ही लूट ली।
पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस रुकवा कर घटना की छानबीन की है। मिली जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद के आवास विकास की रहने वाली महिला शिक्षक रानी वर्मा पत्नी राजेश वर्मा प्राथमिक विद्यालय शमशाबाद प्रथम में हेड मास्टर है। आज वह सीओ कायमगंज के ऑफिस में किसी अभियोग से संबंधित तलब किए गए विद्यालय के रजिस्टर आदि अभिलेख लेकर आई हुई थी। जब वह अपना काम खत्म कर वापस लौट रही थी। तभी सी ओ ऑफिस के पास रेलवे क्रॉसिंग फाटक से वह रोडवेज बस संख्या यूपी 81 एएफ 1570 में शमशाबाद जाने के लिए बैठी। जैसे ही वह कायमगंज तहसील पुलिया पुल गालिब बस अड्डे तक पहुंची। तब तक उनकी चेन तथा पेंडेल गायब हो चुका था। जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी हुई वैसे ही उन्होंने बस रुकवा कर घटना की जानकारी सीओ सोहराब आलम को दी। सीओ तथा कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाल भारी पुलिस बल के साथ रोडवेज बस अड्डे पुलिया पर पहुंचे । वहां उन्होंने बस में बैठी सवारियों से जांच पड़ताल करते हुए एक –एक सवारियों को उतारकर तलाशी ली । किंतु पुलिस की कवायद में कुछ भी हासिल नहीं हुआ। पीड़ित महिला शिक्षक ने घटना की लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। इस संबंध में जब कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाल से जानकारी की गई, तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। जो भी तथ्य निकलकर आएगा उसी के अनुसार मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes