टप्पे बाज ने उड़ाया मरीज का रुपयों तथा अन्य जरूरी कागजात से भरा पर्स

Picsart 22 12 31 16 13 24 657

– आए दिन होने वाली घटनाएं रोकने में अब तक पुलिस दिखाई दे रही नाकामयाब

कायमगंज / फर्रुखाबाद 31 दिसंबर 2022
टप्पे बाजों के हौसले बुलंद, आए दिन सरकारी अस्पताल में दे रहे हैं घटना को अंजाम, अस्पताल में पुलिस पिकेट होने के बाद भी नहीं है टप्पे बाजों को पुलिस का खौफ। बताते चलें की कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टप्पे बाजों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह आए दिन किसी न किसी घटना को अंजाम देते चले आ रहे हैं। आज शनिवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया। जब थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम रुदायन के नंदी नगला निवासी धर्म प्रकाश(40) पुत्र बादशाह सिंह आज सर्दी जुखाम बुखार की दवा लेने के लिए कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए थे। जब वह दवा वितरण कक्ष के बाहर अपने नंबर का इंतजार कर रहे थे। इसी समय भीड़ में टप्पे बाज ने उनकी पीछे वाली जेब से पर्स गायब कर दिया। जब उन्हें पर्स गायब होने का आभास हुआ। तब उन्होंने इधर-उधर ढूंढना चाहा लेकिन उन्हें पर्स नहीं मिला। धर्मप्रकाश ने बताया की भीड़ में हम से आगे एक युवक तथा हमारे पीछे एक युवक खड़ा हुआ था,। जो दवा बांट रहे व्यक्ति से बहस कर रहा था। इसी दौरान हमारा पर्स गायब हो गया। उसने बताया की पर्स में ₹700 नगद स्कूल का आईडी कार्ड, के अलावा जरूरी कागजात रखे हुए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत कस्बा चौकी पुलिस से की है। इतना ही नहीं लगभग 5 दिन पूर्व अस्पताल के कमरा नंबर 8 से टप्पे बाज ने एक व्यक्ति का.फोन गायब कर दिया। वही लगभग 10 दिन पूर्व एक महिला के 4 हजार रुपए पार कर दिए थे। जबकि कोतवाली पुलिस द्वारा एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी अस्पताल टाइम में अस्पताल गेट से लेकर अंदर तक रहती है।इसके अलावा वह घूम- घूम कर अस्पताल में जायजा भी लेता है कि कोई संदिग्ध व्यक्ति तो नहीं है।इस सबके बावजूद टप्पे बाजों के हौसले बुलंद हैं। वह आए दिन किसी ना किसी घटना को अंजाम दे रहे है। पुलिस का खौफ इन टप्पे बाजों पर फिलहाल दिखाई नहीं दे रहा है। आज जिस मरीज का टप्पे बाजों ने पर्स उड़ा दिया। वह बेचारा परेशान हो आखिर में बिना किसी नतीजे के घर जाने को मजबूर हो गया ।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes