कायमगंज /फर्रुखाबाद, 23 जनवरी 2023
20 जनवरी को कायमगंज मुंसिफ कोर्ट गेट के सामने अधिवक्ताओं ने विरोध व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी कंपिल का पुतला दहन किया था।
उसी समय कोतवाली कायमगंज पुलिस तथा अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक के साथ धक्का-मुक्की तक मामला पहुंच गया था ।
अधिवक्ताओं ने पुलिस पर अविधिक गतिविधि अपनाने का आरोप लगाते हुए हड़ताल कर दी। इसी दिन अधिवक्ताओं ने आपात बैठक के बाद उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था।
उसमें स्पष्ट कर दिया था कि एमबी एक्ट का उल्लंघन करने वाले ऐसे हर- एक पुलिस कर्मचारी का चालान कराया जाएगा जो कोर्ट में प्रवेश करेगा।
साथ ही न्यायिक कार्यो से विरत रहने की बात कहते हुए अधिवक्ताओं ने पुलिसकर्मियों को न्यायालय परिसर में प्रवेश ना करने की भी चेतावनी दे दी थी ,और इसके तुरंत बाद उनकी हड़ताल शुरू हो गई।
शनिवार वाले दिन अधिवक्ताओं के सामने समझौते का प्रस्ताव आया था।
आज उसी प्रस्ताव के मामले में कायमगंज बार एसोसिएशन कायमगंज के अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ला अपने साथी अधिवक्ताओं वीरेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष ,शफीकखाँ सचिव ,सर्वेश चंद यादव, परम मिश्रा ,अनूप कुमार भोजवाल, प्रवीण कुमार मिश्रा, अनिल कुमार मिश्रा आदि संगठन पदाधिकारियों के साथ वार्ता स्थल चीनी मिल पहुंचे।
जहां काफी देर तक कायमगंज पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहरावआलम तथा अधिवक्ता प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई । बताया गया कि सीओ ने अधिवक्ताओं से कहा कि 20 जनवरी की घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से उचित कार्यवाही करते हुए जांच कराई जाएगी।
इस पर अधिवक्ताओं ने कहा कि आप जांच कराएं हमें कोई आपत्ति नहीं , पुलिस की कारगुजारी के उनके पास पुख्ता सबूत हैं । इस संबंध में एसोसिएशन अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ला ने बताया कि उनके द्वारा पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है कि थाना प्रभारी कंपिल का ट्रांसफर किया जाए ।
एसएचओ कायमगंज अपनी गलती स्वीकार कर लिखित माफी मांगे तो हड़ताल समाप्त की जा सकती है। अन्यथा की स्थिति में दिए गए ज्ञापन और की गई घोषणा के अनुसार ,मांगों के अनुरूप अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा।
सीओ ने कहा कि ट्रांसफर के संबंध में फिलहाल कुछ नहीं कह सकते ।क्योंकि पुलिस अधीक्षक दो-तीन दिन के लिए आवश्यक कार्य से अवकाश पर गए हैं ।उनके आने के बाद ही उनके संज्ञान में मामला लाया जाएगा। उसके बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा। इस बीच दोनों पक्षों में सहमत बनी की हड़ताल जारी रहेगी लेकिन किसी का पुतला नहीं फूंका जाएगा।
बार काउंसिल के अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आवाहन पर कल 24 जनवरी को सभी अधिवक्ता गण काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे और इसी के साथ ज्ञापन फिर उप जिलाधिकारी कायमगंज को सौंपा जाएगा ।उनका कहना था कि जब तक समाधान नहीं होगा, पूर्ववत मांगों के आधार पर उनका आंदोलन जारी रहेगा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct