कायमगंज/ फर्रुखाबाद, 23 जनवरी 2023
फर्रुखाबाद -कायमगंज मार्ग पर स्थित ग्राम पपड़ी खुर्द में 10 वर्षीय बालक को गन्ना लदे ट्रैक्टर ने कुचल दिया।


जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची कायमगंज कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही की है। वही मौके पर तहसीलदार कर्मवीर सिंह भी पहुंचे।
आज ग्राम पापड़ी खुर्द निवासी अरशद उर्फ मुन्ना का 10 वर्षीय पुत्र जैनुल कायमगंज -फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित आटा चक्की एवं दुकान से कुछ सामान लेने के लिए रोड क्रॉस कर रहा था।

इसी समय वहां फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार गन्ना लदे ट्रैक्टर चालक ने जैनुल को कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि जैनुल अपने दो भाइयों में से सबसे छोटा था ।

जैनुल का बड़ा भाई जुनैद तथा बहन इकरा और नूर एवं मां अफसाना तथा परिवार के अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए । जहां उनका रो- रो कर बुरा हाल था। जैनुल गांव के ही श्रीमती सुरजा देवी विद्यालय में कक्षा 2 का छात्र था।

इधर घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश पाल ने परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया । लेकिन परिजन ट्रैक्टर चालक को पकड़ने की बात कहते रहे। कई घंटे तक सड़क के दोनों ओर लंबी-लंबी वाहनों की कतारें लगी रही।

इनसेट = सीसीटीवी फुटेज से हुई ट्रैक्टर की पहचान:-
कायमगंज क्षेत्र के गांव पपड़ी खुर्द बुजुर्ग में हुई ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की दर्दनाक मौत के बाद इस व्यस्त मार्ग पर लगभग डेढ़ घंटे तक वाहनों की दोनों ओर लंबी-लंबी कतारें लगी रही।

जिससे जाम की स्थिति बन गई ।आवागमन बाधित हो गया। उसी समय मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल तथा तहसीलदार कायमगंज कर्मवीर सिंह ने मृतक बच्चे के परिजनों को समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया ।

किंतु उनका कहना था कि जिस ट्रैक्टर से कुचलकर उनके बेटे की मौत हुई है ।उसका पता लगाकर उसे पकड़ा जाए। काफी देर के बाद समझाने- बुझाने पर परिजन मान गए। उसके तुरंत बाद जाम खुलते ही सड़क मार्ग पर आवागमन शुरू हो गया ।

ट्रैक्टर का पता लगाने का आश्वासन देने के बाद प्रशासन तथा पुलिस दुर्घटना के पास तथा उसके आगे तक लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले में लग गई। वहीं कुछ दूर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में ट्रैक्टर का फुटेज मिल गया।

जिसमें दिखाई दे रहा था कि बिना नंबर प्लेट का ट्रैक्टर गन्ना लादे हुए कायमगंज की ओर जा रहा है। उसके चालक का हुलिया भी फुटेज में दिखाई दे रहा था । इसके तुरंत बाद पुलिस ट्रैक्टर तथा उसके चालक की खोजबीन करने में जुट गई है। संभावना है कि फुटेज के आधार पर मिले संकेत के बाद ट्रैक्टर तथा चालक जल्द ही पुलिस गिरफ्त में आ जाएंगे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct