KAIMGANJ NEWS बसंत पंचमी अवसर पर सरस्वती पूजन के साथ मनाई सूर्यकांत निराला जयंती

IMG 20250202 WA0197

KAIMGANJ NEWS -मानवीय संवेदना करुणा और विद्रोह , शक्ति और सौंदर्य का अद्भुत संगम है निराला जी का काव्य
कायमगंज / फर्रुखाबाद
हिंदी साहित्य के इतिहास में छायावाद चतुष्टय के विख्यात कवियों में महाप्राण निराला का नाम सबसे अधिक लोकप्रिय है उनका काव्य उनके व्यक्तित्व का आईना है। वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा एवं हवन के बाद राष्ट्रीय प्रगतिशील फोरम द्वारा कृष्ण प्रेस परिसर सदवाड़ा में परिचर्चा एवं कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि निराला के काव्य में परंपरा और प्रगति प्रकृति और मानवीय संवेदना ,करुणा और विद्रोह ,शक्ति और सौंदर्य का अद्भुत संगम है। ख्यातिलब्ध गीतकार पवन बाथम ने कहा कि –
गीत और संगीत का मणिकांचन सहयोग।
निर्झर ज्योतिर्मय हुआ पाकर उनका योग।।
हंसा मिश्रा ने कहा कि
लौह बदन कोमल हृदय शब्द शब्द जीवंत।
नहीं निराला सा कहीं कवि विद्रोही संत।। प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने कहा कि निराला ने संस्कृत निष्ठ हिंदी भाषा में कविता लिखी जिसमें किसी भी विजातीय भाषा का एक भी शब्द नहीं मिलता। पूर्व प्रधानाचार्य अहिबरन सिंह गौर डॉ सुनीत सिद्धार्थ ने कहा कि निराला ने स्वयं विषपान करके अमृत बांटा।
जेपी दुबे एवं वीएस तिवारी ने कहा कि राम की शक्ति पूजा एवं वाणी वंदना जैसी कालजयी रचनाएं निराला जी ही लिख सकते थे। प्रोफेसर कुलदीप आर्य ने कहा कि निराला ने मुक्त छंद विधा में जूही की कली जैसी लयात्मक रचना लिखकर हिंदी कविता को नई दिशा दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कायमगंज प्रभारी निरीक्षक राम अवतार ने कहा कि वाणी पुत्र साहित्यकार नव जागरण के अग्रदूत होते हैं। कार्यक्रम में नागेंद्र सिंह कस्बा चौकी इंचार्ज शिव कुमार दुबे, दीवान विनीत कुमार एवं सिंधु परम मिश्रा आदि ने सहभागिता की।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news खौफनाक सेंधमारी: शातिर चोरों ने बीज भंडार को बनाया निशाना, 91 हजार ‘साफ’

Farrukhabad news –छत पर चढ़े, ताला तोड़ा और पिलर की सरिया मोड़कर हुए नौ दो[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बकाया के ‘धुएं’ में सुलगती कताई मिल: श्रमिकों ने फूंका बिगुल, सरकार और प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

Farrukhabad news ● 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मिल गेट पर गरजे मजदूर, बोले- ‘हक[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news नवाबगंज में भीषण सड़क हादसा: डंपर ने बाइक सवार तीन भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Farrukhabad news –​दुकान में घुसा अनियंत्रित डंपर, चालक फरार; मृतकों में दो सगे व एक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अन्नदाता का ‘अल्टिमेटम’: अस्पताल में डॉक्टर नहीं और दफ्तरों में दलाल, कायमगंज तहसील में फूटा किसानों का गुस्सा 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद): ‘किसान की पुकार, प्रशासन को फटकार!’ कुछ इसी तेवर के साथ[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तमंचे के दम पर कुंडल लूट, पीछा पड़ते ही बिखर गया गैंग! एक बदमाश जेल में, दूसरे की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। अमृतपुर थाना क्षेत्र में महिला से तमंचे के बल पर कुंडल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 15 मार्च को बदलेगा मौसम का मिजाज: यूपी में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता

KAIMGANJ NEWS -तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी, गेहूं की फसल और आम की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत की ‘बदबू’ से दहला कायमगंज: नाले में उतराता मिला लापता युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम!

KAIMGANJ NEWS –16 दिनों से लापता था लालबाग का रिजवान, नाले में सड़ी-गली हालत में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes