kampil Kaimganj news बंच केबल फुकने से 500 घरों की आपूर्ति ठप

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kampil kaimganj news कंपिल कायमगंज फर्रुखाबाद 23 जून 2023
नगर में बंच केबल फुंकने से पांच सौ घरों में बिजली नसीब नहीं हुई। रात में अंधेरा पसरा रहा। भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे।
बुधवार को बारिश होने के कारण 33 केवीए लाइन में फाल्ट होने के कारण उपकेन्द्र ठप रहा। गुरुवार को बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग कर देर शाम को फाल्ट खोजा और खराबी दूर की। उसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। दस मिनट बाद मोहल्ला मांझगांव की बंच केबल जल गई। इससे आधा कस्बे के करीब 500 घरों की बिजली गुल हो गई। रातभर लोग अंधेरे में रहे। भीषण गर्मी में सभी का बुरा हाल रहा। पेय जल संकट भी गहरा गया। परेशान उपभोक्तओं ने जेई को जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह बंच केबल बदलने का कार्य शुरू किया गया, जिसके कारण नगर में 12 घंटे तक बिजली बाधित रही। शाम तक नई बंच केबल डालकर आपूर्ति बहाल की। अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया नगर के सभी खराब बंच केबल को बदला जाएगा ताकि लोगो को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति मिल सके।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes