KAIMGANJ NEWS ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्र की मौत, कोहराम

IMG 20251222 WA0290

KAIMGANJ NEWS -कटिया में ईंटें उतारते समय बैक करते हुए ट्रैक्टर की चपेट में आया किशोर, चालक फरार
कायमगंज/ कंपिल, फर्रुखाबाद।
कंपिल थाना क्षेत्र के कटिया गांव में सोमवार को घर निर्माण के लिए ईंटें लेकर आए ट्रैक्टर की चपेट में आने से गृहस्वामी के 16 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। जवान बेटे की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई है।
जानकारी के अनुसार, कटिया गांव निवासी शाह आलम के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को एक चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें भरकर उनके घर पहुंचा था। ईंटें उतारने के लिए चालक ट्रैक्टर को बैक कर रहा था। इसी दौरान शाह आलम का 16 वर्षीय पुत्र शाहजान ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े, जिन्हें देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। आनन-फानन में परिजन घायल शाहजान को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां तैनात डॉक्टर अमरेश कुमार ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जवान बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया है। मृतक के पिता के अलावा मां गुड्डी बेगम, भाई शहवाज, सैफ खा,अरजान, असद और बहन सना, सवा, अरीबा, अलीशा, अलका का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया मृतक दस भाई और बहनों में पांचवे नंबर का था और हाईस्कूल में पढ़ता था। गांव में भी इस घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes