KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी में दुकानों की नीलामी टली, व्यापारियों के विरोध पर दो सप्ताह के लिए स्थगन

Picsart 25 12 23 19 17 49 684

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। मंडी समिति परिसर में प्रस्तावित दुकानों की नीलामी मंगलवार को व्यापारियों के तीखे विरोध के चलते स्थगित कर दी गई। लखनऊ से पहुंचे मंडी परिषद के उप निदेशक और जिला प्रशासन के अधिकारियों के सामने व्यापारियों ने अपनी आपत्तियां रखते हुए कहा कि जब तक न्यायालय में लंबित मामलों का अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक नई आवंटन प्रक्रिया आगे न बढ़ाई जाए।
नीलामी की प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए और विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों का कहना था कि सुपर मार्केट की कई दुकानें वर्षों से किराए पर चल रही हैं और इन्हें लेकर मामला पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है। हाल में कुछ दुकानदारों द्वारा पुनः याचिका दाखिल की गई है, ऐसे में नीलामी कराना उचित नहीं है।
व्यापारियों ने मंडी परिसर की बदहाल स्थिति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि वर्षों पुरानी दुकानों के टीनशेड और प्लेटफॉर्म जर्जर हो चुके हैं, सड़कें क्षतिग्रस्त हैं और मूलभूत सुविधाएं भी ठीक से उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि दुकानों के मूल्य निर्धारण में उनकी वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए ह्रास मूल्य जोड़ा जाए, साथ ही पेयजल, सड़क और अन्य सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए।
मौके पर मौजूद मंडी परिषद के उप निदेशक संजय सिंह ने बताया कि कुछ खंडों की दुकानों के लिए आवेदन नहीं मिले हैं, जबकि सब्जी मंडी की दुकानों के लिए सीमित संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे। व्यापारियों की आपत्तियों और लंबित मामलों को देखते हुए फिलहाल पूरी नीलामी प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। अगली नीलामी की तिथि करीब दो सप्ताह बाद तय की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि व्यापारियों की मांग पर मंडी परिसर में पेयजल और अलाव की व्यवस्था तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निर्माण विभाग से मंडी की सड़कों और जर्जर टीनशेड का सर्वे कराकर आवश्यक मरम्मत कराए जाने की कार्रवाई भी की।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes