KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर कायमगंज के मोहल्ला नोनियमगंज स्थित एयरफोर्स कर्मी के घर से हुई चोरी की वारदात में अलग अलग तरीके से दो रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी ।


जिनमें लाखों की चोरी होने का विवरण दिया गया था । बताया गया कि एक रिपोर्ट सीधे दी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज की थी । जबकि दूसरा मुकद्मा आनलाइन दर्ज हो गया है। पुलिस का कहना है कि एक मुकद्मा स्पंज किया जाएगा।

15 जनवरी शाम तीन बजे नगर के नोनियमगंज मोहल्ला निवासी रश्मी पोरवाल अपने मकान में ताला लगाकर मायके फर्रुखाबाद गई थी। इसी बीच उसके घर में अज्ञात चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर देवर प्रदीप के कमरे के अंदर दाखिल हो गए थे और कमरे में रखी अलमारी, बक्से के ताले तोड़ दिए और उसमें रखे जेवर चुरा ले गए थे।

जबकि रश्मी के ऊपरी मंजिल में बने हिस्से में चोरों ने ताला तोड़कर जेवर चुरा लिए थे। रश्मी का कहना है उसके देवर असम प्रांत के गुवाहटी में एयरफोर्स में तैनात है। उसके ससुर बीमार थे । इसलिए उसके पति व देवर वहीं इलाज करा रहे है। इधर रश्मी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में मुकद्मा दर्ज कर लिया था।

इस मामले में 27 जनवरी को दूसरा मुकद्मा आनलाइन रश्मी के पति सुशील ने दर्ज करा दिया। एक ही घटना के दो मुकद्मे दर्ज होने पर प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ने बताया कि चोरी मामले में एक मुकद्मा पहले ही कोतवाली में दर्ज था।

जबकि इसी घटना का दूसरा मुकद्मा पहले मुकद्मे की बादी के पति सुशील ने आनलाइन दर्ज करा दिया। इस लिए दर्ज हुई दो एफआईआर में से एक को स्पंज किया जाएगा ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct