KAIMGANJ NEWS -हरियाणा में ही छत -विक्षत हालत में मिला शव पोस्टमार्टम के बाद वहीं मोर्चरी में रखवा दिया था । जिसकी शिनाख्त परिजनों ने हरियाणा पहुंचकर की
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव किला निवासी 24 वर्षीय तनिष्क हरियाणा प्रदेश के सोनीपत में एक प्राइवेट कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर काम करता था ।


जहां उसका शव रोहतक में टैंक पर छत – विक्षत हालत में पड़ा हुआ पाया गया था।क्षेत्र के मऊरशीदाबाद के मोहल्ला / गांव किला निवासी 24 वर्षीय तनिष्क हरियाणा प्रांत के सोनीपत में एक प्राइवेट कंपनी में कम्प्यूटर आपरेटर था।


परिजनों के मुताबिक 19 जनवरी को वह गांव आने के लिए निकला था । लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों को चिंता हुई। 25 जनवरी को तनिष्क के परिजन हरियाणा पहुंचे। जहां खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों के मुताबिक जब वह स्टेशन पहुंचे। जहां जीआरपी से जानकारी हुई कि एक युवक का शव टैंक पर क्षतबिक्षत अवस्था में मिला था। परिजनों ने उसकी फोटो से पहचान की। तनिष्क के मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। उसके बाद परिजन रोहतक पहुंचे।


जहां मोर्चरी से शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने बताया कि हरियाणा प्रांत के खराबार थाने में तहरीर दी है। मृतक के जीजा राजीव कुमार का कहना है कि जब उसके साले तनिष्क ने 20 जनवरी को उसके पास फोन किया था। उसने बताया कि घर जाने के लिए निकला था लेकिन आनंद बिहार पर किसी ने उसका मोबाइल व रुपए छीन लिए।


उसी दिन रात फिर तनिष्क की काल किसी अन्य नंबर से आई। उसने बहादुरगढ़ जाने की बात कही। इसके बाद सम्पर्क नहीं हो सका। जीजा का कहना था उसके साथ अनहोनी हुई है। उन्होंने हत्या की आशंका जताई। 26 जनवरी को शव आते ही कोहराम मच गया। तनिष्क अविवाहित था ।

मृतक के पिता शेर सिंह, मां पूनम, बड़े भाई कुलदीप, अंशू, बहन पूनम व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct