KAIMGANJ NEWS शक की चिंगारी बनी जानलेवा पंचायत में बवाल के बीच 40 वर्षीय रविंद्र ने निगली सल्फास, हालत नाजुक

Picsart 26 04 08 17 12 04 896

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद।
शक, आरोप और पारिवारिक विवाद की आग ने एक बार फिर एक घर को तबाही के कगार पर ला खड़ा किया। पत्नी के चरित्र पर लगे आरोपों से आहत 40 वर्षीय रविंद्र ने पंचायत के बीच ही ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। रविंद्र ने कथित रूप से सल्फास की गोलियां निगल लीं, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कपिल क्षेत्र के गांव बिलसड़ी निवासी रविंद्र पुत्र मुन्नालाल ने मानसिक तनाव में आकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसकी बहन भूरी उसे तत्काल कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर जितेंद्र बहादुर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि पूरे मामले की जड़ पत्नी को लेकर उठे संदेह हैं। गांव के ही दाऊ के लड़के ने करीब एक माह पूर्व रविंद्र से शिकायत की थी कि उसकी पत्नी को किसी अन्य व्यक्ति के साथ गांव के बाहर खेतों में देखा गया था। इस आरोप के बाद से पति-पत्नी के बीच तनाव लगातार बढ़ता गया और मामला तूल पकड़ता चला गया।
स्थिति इतनी बिगड़ी कि होली के बाद पत्नी अपने चार बच्चों को लेकर मायके, ओसावा गांव (कलेक्टरगंज) चली गई। विवाद सुलझाने के लिए बुधवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों परिवारों के लोग और ग्रामीण मौजूद थे।
सूत्रों के मुताबिक पंचायत के दौरान माहौल अचानक गरमा गया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। इसी बीच मानसिक रूप से टूट चुके रविंद्र ने मौके से हटकर सल्फास की गोलियां खा लीं। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी और वहां अफरा-तफरी मच गई।
फिलहाल रविंद्र जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
— ब्यूरो चीफ: जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा: ड्यूटी के दौरान की-मैन ( रेलवे कर्मी ) मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर घायल

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद कासगंज–कानपुर रेलवे ट्रैक पर ड्यूटी कर रहे एक रेलवे कर्मी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत का हाईटेंशन खतरा: पितौरा क्रॉसिंग पर 33KV लाइन से उठीं चिंगारियां दिखाई पड़ीं आग जैसे शोले, टला बड़ा हादसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद मंगलवार रात कायमगंज क्षेत्र में अचरा मार्ग स्थित पितौरा रेलवे क्रॉसिंग[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा बना जाम का जाल : -ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जनता बेहाल—प्रशासन बेखबर

Farrukhabad news फर्रुखाबाद/फतेहगढ़ | फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म नगर के बीच स्थित बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा इन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को रणक्षेत्र बना शमसाबाद: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर SDM और विधायक पति में ‘महासंग्राम’

KAIMGANJ NEWS –500 बीघा गेहूं की फसल पर मचा ‘कोहराम’: भारी पुलिस फोर्स तैनात, विधायक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मठ की मर्यादा तार-तार: महिलाओं पर कस रहे थे फब्तियां, टोकने पर पुलिस से ही भिड़ गए ‘गौरक्षा प्रमुख’ और ‘बजरंग दल’ के नेता

 KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बवाल: शिवरई मठ पर मनचलों ने काटा हंगामा, खाकी से बदसलूकी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शिक्षा की अलख जगाने हेतु “स्कूल चलो अभियान” रैली, आयोजित कर किया ग्रामीणों को जागरूक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद जनपद के विकास खंड कायमगंज क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता[...]

DELHI NEWS

Delhi news ईरान–अमेरिका–इजराइल तनाव: बड़े हमले की धमकी के बीच टला टकराव, 2 हफ्ते का युद्ध विराम लागू

Delhi news साभार :- नई दिल्ली :- द एंड टाइम्स न्यूज (अंतरराष्ट्रीय समाचार | ताज़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बाइक बनी हादसे की वजह, दो युवक गंभीर घायल — PRD जवान ने दिखाई इंसानियत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes