KAIMGANJ NEWS बिजली पैनल में आग लगते ही दौड़े डॉक्टर-कर्मी, तत्काल सप्लाई बंद कर बुझाई आग; समय रहते काबू पाने से टला बड़ा हादसा
कायमगंज, संवाददाता।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित महिला चिकित्सालय की ऊपरी मंजिल पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली पैनल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। पैनल से धुआं उठता देख अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। धुआं देखकर स्वास्थ्य कर्मी भी तत्काल मौके की ओर दौड़े।
आनन-फानन में बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते उठाए गए कदम से बड़ा हादसा टल गया।
बताया गया कि गुरुवार को महिला चिकित्सालय की ऊपरी मंजिल पर लगे बिजली बोर्ड के पैनल में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। इसके बाद पैनल से धुआं निकलने लगा और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। धुआं तेजी से फैलने पर वहां मौजूद लोगों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। अस्पताल कर्मियों ने बिना देर किए मोर्चा संभाला और बिजली की सप्लाई बंद कराकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
गनीमत रही कि आग को शुरुआती दौर में ही काबू कर लिया गया। यदि बिजली पैनल में लगी आग कुछ देर और भड़कती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। महिला चिकित्सालय की ऊपरी मंजिल पर मीटिंग कक्ष, स्टोर रूम और ऑपरेशन थिएटर (ओटी) भी स्थित हैं। ऐसे में आग फैलने की स्थिति में मरीजों और अस्पताल की व्यवस्थाओं के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती थी।
घटना के बाद अस्पताल कर्मियों ने राहत की सांस ली। हालांकि बिजली पैनल में शॉर्ट सर्किट की घटना ने अस्पताल की विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। ऐसे संवेदनशील स्थान पर विद्युत पैनल की नियमित जांच और समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल बेहद जरूरी है, ताकि छोटी सी तकनीकी खराबी आगे चलकर बड़े हादसे का कारण न बने।
फिलहाल आग पर समय रहते काबू पा लिए जाने से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। घटना के बाद अस्पताल में कुछ समय तक हलचल का माहौल बना रहा।
ब्यूरो चीफ—जयपाल सिंह यादव
दानिश खान


DELHI NEWS
Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी
Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल
Farrukhabad news तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS चुनावी रंजिश में जयसिंहपुर में खूनी खेल: शराब के नशे में धुत दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, छत से बंदूक तान झोंकी दनादन फायरिंग
KAIMGANJ NEWS कोटेदार चयन की पुरानी अदावत को लेकर देर रात बरपा कहर, गोलियों की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित
KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में सैलाब की दस्तक: कुआं खेड़ा में घुटनों तक भरा पानी, PWD की चोक पुलिया ने बढ़ाई आफत, दहशत के साए में ग्रामीण
KAIMGANJ NEWS–बिरिया डांडा–कुआं खेड़ा संपर्क मार्ग बना ‘तालाब’, मवेशियों के चारे का संकट गहराया दुकान-मकानों[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS महिला चिकित्सालय की ऊपरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट से उठा धुआं, मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS बिजली पैनल में आग लगते ही दौड़े डॉक्टर-कर्मी, तत्काल सप्लाई बंद कर बुझाई[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news गंगा के कटान का कहर! समैचीपुर चितार में बची जमीन, अब बांस की ढाल बनेगी सहारा
Farrukhabad news तेज धार के सामने सिंचाई विभाग ने कसी कमर, बंबू क्रेट से थामेंगे[...]
Sep