KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

Picsart 26 07 15 14 05 30 033

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि स्कूलों की छुट्टी के समय पूरा मार्ग वाहनों से पट जाता है और राहगीरों से लेकर मरीजों तक को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे चिंताजनक बात यह रही कि मंगलवार को एक सरकारी 108 एम्बुलेंस करीब आधे घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसी रही। यदि एम्बुलेंस में गंभीर मरीज होता तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर स्थित तीन प्रतिष्ठित विद्यालयों की छुट्टी लगभग एक ही समय पर होने के कारण हजारों छात्र-छात्राएं, अभिभावक, स्कूल वाहन और अन्य यातायात एक साथ सड़क पर आ जाते हैं। देखते ही देखते पूरा कंपिल मार्ग जाम के आगोश में समा जाता है। दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ पैदल राहगीरों को भी निकलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।

हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है, उसके समीप ही पुलिस चौकी भी मौजूद है। इसके बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आती है। जाम खुलवाने के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था दिखाई नहीं देती, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
व्यापारियों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि तीनों विद्यालयों की छुट्टी का समय अलग-अलग कर दिया जाए तो जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो सकती है। लोगों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक कर छुट्टी के समय में बदलाव कराया जाए, ताकि रोज-रोज लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सके और आपातकालीन सेवाओं को भी बाधित न होना पड़े।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी दिन जाम में फंसी एम्बुलेंस या अन्य आपातकालीन वाहन के कारण बड़ा हादसा भी हो सकता है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं या फिर लोग यूं ही रोजाना जाम की मार झेलते रहेंगे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तिरंगे की शान में झूमा शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान, वीरों की गाथा ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वन क्षेत्र अधिकारी राजेश कुमार की ओर से सभी क्षेत्र व नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजादी के जश्न में रंगा व्यापार संगठन कार्यालय, शान से फहराया तिरंगा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को उत्तर प्रदेश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS द एंड टाइम्स न्यूज चैनल की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीपू भाई सुभानपुर की ओर से सभी जनपद वासियों एवं क्षेत्र व नगर वासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS हर साल 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, लेकिन क्या हमने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शबनम बुक स्टोर नई बस्ती रोड कायमगंज शीलू भाई लालू भाई की ओर से सभी क्षेत्र व नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS तिरंगा केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं, सपनों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सिराज अयाज इंटर कॉलेज की ओर से सभी जनपद वासियों एवं क्षेत्रवासियों नगर वासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं

KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes