kaimganj news –खेल प्रतियोगिता में अपनी मेधा का परिचय दे ,दिव्यांग बच्चों ने दिखाए खेल के हुनर

IMG 20231202 WA0097

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद
ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग बच्चों की खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई । जिसमें इन बच्चो ने अपनी मेहनत से अर्जित हुनर का दम दिखाया।
एसएनएम इंटर कालेज में ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग बच्चों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया। ब्लॉक के 48 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम उच्च प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान कस्तूरबा गांधी विद्यालय की रीवा, द्वितीय स्थान संविलियन विद्यालय पचरोली महादेवपुर की कृष्णा तथा तृतीय स्थान संविलियन विद्यालय कादरदादपुर सराय की राधा ने प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग का आयोजन किया गया । जिसमें प्रथम स्थान प्राथमिक विद्यालय जोगपुर के भारतीय, द्वितीय स्थान प्राथमिक विद्यालय उलियापुर के निवृत्त तथा प्राथमिक विद्यालय उलियापुर की मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ के अंतर्गत प्रथम स्थान प्रीतम ,द्वितीय स्थान अनुज तथा तृतीय स्थान बिलाल ने प्राप्त किया, तथा 50 मीटर बालक वर्ग में दौड़ के अंतर्गत प्रथम स्थान आशुतोष, द्वितीय स्थान आय तथा तृतीय स्थान पंकज ने प्राप्त किया। अगले चरण में चित्र बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें प्रथम स्थान इंद्रेश, द्वितीय स्थान अंशुल, तृतीय स्थान आर्यन ने प्राप्त किया। श्रुति लेखन प्रतियोगिता में आदित्य कुमार तथा अनुज कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय अताईपुर ने क्रमशः प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नेत्रहीन बालक राजा ने विभिन्न वस्तुओं को छूकर पहचानने में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता दिव्यांग बच्चों को सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार राजपूत ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षक राजकुमार भास्कर, अश्विनी चतुर्वेदी, मुकेश कुमार, उदय यादव, जुल्फिकार अहमद, वसीम उद्दीन खान, डॉक्टर आकांक्षा, अनीता, अवधेश गुप्ता, अमीर सिंह, जय गोपाल, ज्योति श्याम गौड़, विकास सक्सेना आदि मौजूद रहे। दिव्यांग बच्चों के खेल के तौर तरीके देखकर सभी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनकी प्रशंसा कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes