शिवाला भवन मंदिर परिसर में मेहंदी हल्दी रस्म के साथ निकलने को तैयार हुई शिव बारात

IMG 20230218 WA0058

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 18 फरवरी 2023
बारात निकलने से पहले मेहंदी हल्दी की जीवंत रस्म का निर्वाह करते हुए मधुर गीत गाए गए। इस उत्सव अवसर पर पूरे देश में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां चल रही है। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज में प्राचीन शिवाला मंदिर में शिव भक्त भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए। इस मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व से कई दिन पहले कई कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। इस पावन पर्व के आगमन से पहले लोग भक्ति के सागर में हिलोरे लेते नजर आते हैं। बुधवार को शिवाला मंदिर परिसर को गेंदा के फूलों से सजाया गया। फिर भगवान शिव का हल्दी पूजन किया गया। पूजन के दौरान बज रहे भगवान शिव के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया है मंत्रोच्चारण के बीच भगवान की पूजा बड़े ही श्रद्धा भाव से की गई। भोलेनाथ की भक्ति में शिवभक्त ऐसे लीन हुए की झूमने को मजबूर हो गए। मेंहदी श्रंगार की छटा देख ऐसा लग रहा था मानो भगवान भोलेनाथ कैलाश पर्वत से आकर यही विराजमान हो गए हो । भगवान शिव के मेहंदी पूजन में भगवान की सभी भक्तों ने बड़ी श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की। भगवान शिव का मेहंदी से श्रंगार हुआ। सच में ऐसा लगा जैसा कि भगवान स्वयं उतर आए हो। भक्त भी शिव भक्ती में लीन हो गए। पूजा आरती के साथ भक्त महादेव के भजनों झूमे उठे।शिव मंदिर में शिवाला की शिव भक्त कमेटी टीम ने बड़े उत्साह से यह पर्व मनाना शुरू कर दिया है। कमेटी के पंडित गौरव मिश्र शोले, श्रवण कौशल, अर्पित जैन, जानू भारद्वाज, विजय गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, कनक कौशल, दीपक दुबे, विशाल गुप्ता, सोनू, मनोज सेठ, हिमांशु भारद्वाज, दीपक वर्मा, राजीव राठौर, छोटे चतुर्वेदी अभिषेक गुप्ता, छोटू गुप्ता ,अमर गुप्ता ,आदित्य गुप्ता आदि भक्त मौजूद रहे। इस अवसर पर मनोहारी छटा देखने तथा अपनी मनोकामना के लिए इच्छित वर की इच्छा से यहां दूर-दूर से एकत्र होते रहे हैं शिवभक्त।।
शिव मंदिर के महंत सरदार गिरी जी महाराज ने बताया शिवाला मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर दूरदराज क्षेत्र से लोग आते हैं और पूजा अर्चना कर अपनी मन्नत मांगते है। कहते है जो भी बाबा के दरबार में माथा टेक जाता है।उनकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है। अति प्राचीन गौरवमई इतिहास है शिवाला से मंदिर का।।
यदि शिवाला मंदिर पर नजर डालें तो यह मंदिर बेहद प्राचीन है यहां जो भी भक्त श्रद्धा भाव से बाबा के दरबार में आता हैं। भगवान शिव ऊपर कृपा बरसाते है।

माता पार्वती तथा भगवान शिव का इसी मुहूर्त पर हुआ था विवाह।।
भगवान शिव के पूज्य काल में सबसे प्रमुख महाशिवरात्रि का माना जाता है। फाल्गुन कृष्ण मास की त्रयोदशी को मनाया जाने वाला महाशिवरात्रि पर्व अति विशेष माना गया है। इसका कारण यह है कि हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि को भगवान शिव का माता पार्वति के साथ विवाह हुआ था। परंपरा के अनुसार हिंदू धर्मावलंबी भी इसी के बाद से ही विवाह जैसे शुभ कार्यों को संपन्न कराने में विश्वास रखते हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes