KAMPIL KAIMGANJ NEWS कंपिल – कायमगंज / फर्रुखाबाद5 सितम्बर
– विरोध में बच्चे स्कूल नहीं गए – कहा तो यही जा रहा – किन्तु मासूमों को मोहरा बना दलित वर्ग की महिला की नियुक्ति के विरोध का असली कारण वास्तव में है क्या? जांच कर जाननी होगी रची जा रही साजिश की सच्चाई । वैसे तो संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार ऊँच – नीच एवं छुआछूत जैसी कुरीति को पूरी तरह प्रतिबंधित माना गया है । किन्तु फिर भी बहुत से लोग आज तक इस विषमता से युक्त सामाजिक बुराई से अलग नहीं हो पा रहे हैं । संभवतः इसीलिए विषमता का यह सामाजिक रोग पूरी तरह समाप्त होता दिखाई नहीं दे रहा है । भले ही इसके कारण कुछ भी हों । ताजा वाक्या एक बार फिर उभर कर सामने आ रहा है। उसके अनुसार बताया जा रहा है कि – ब्लाक कायमगंज व थाना कंपिल क्षेत्र में स्थित ग्राम व ग्राम पंचायत सबितापुर बिहारीपुर के संबद्ध गांव मधवापुर में सामान्य और पिछड़ी जाति के लोगों की संख्या अपेक्षाकृत कुछ अधिक है । यहां के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में अनुसूचित जाति महिला की रसोईया के पद पर नियमानुसार चयन के बाद नियुक्ति कर दी गयी। इस पर ग्रामीण ग्राम प्रधान पर मनमाने ढंग से रसोईया की नियुक्ति का आरोप लगा रहे हैं । इतना ही नहीं ग्रामीणों ने बच्चों को स्कूल जाने से मना करते हुए उन्हें स्कूल जाने से भी रोक दिया । बताया जा रहा है कि
क्षेत्र के गांव सबितापुर बिहारीपुर के संबद्ध गांव मधवापुर की कुल आबादी लगभग250 है। जिसमें सामान्य और पिछड़ी जाति के ग्रामीणों की संख्या अधिक है। गाँव के प्राथमिक विद्यालय में कुल 41 बच्चे पंजीकृत है। विद्यालय में प्रधान अध्यापक शैलेन्द्र व सहायक अध्यापक आनेद्र की तैनाती है। पांच दिन पूर्व स्कूल में प्रधान संतराम ने एक पिछड़ी व एक अनुसूचित जाति की महिला की कुल दो महिलाओं की चयन प्रक्रिया पूर्ण कर रसोईया के पद पर तैनाती कर दी। ग्रामीणों ने बताया की पूर्व मे यहां पाल समाज की दो महिलाओं की रसोईया के पद पर तैनाती थी। ग्रामीणों ने प्रधान पर बिना ग्रामीणों के प्रस्ताव पास कर मनमाने ढंग से नियुक्ति का आरोप लगाया। गाँव के धीरज, श्यामबीर, रघुवीर, पप्पू, ओमबीर, शिव कुमार आदि दर्जनों ग्रामीणों ने अपने बच्चों को स्कूल जाने से मना कर रोक दिया है। जिससे अनुसूचित जाति के 7 और पिछड़ी जाति दो बच्चे ही विद्यालय में उपस्थित रहे। प्र० अ० शैलेन्द्र ने बताया की प्रधान द्वारा नियमानुसार स्कूल में रसोईया की तैनाती की गई है। लेकिन अभिभावक इसका विरोध कर रहे हैं। जिसके कारण अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजने से मना कर दिया है। उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह प्रकरण बास्तव में गांव गली व लोकल राजनीति का कारण है । क्योंकि पंचायत चुनाव में वोट का , – वहीं अपने समर्थकों को खुद के पाले में बनाए रखने की चाल से जुड़ा हुआ है । साजिश हो या फिर कुछ और , किन्तु बच्चों के स्कूल छोड़ने से इन नौनिहालों के भविष्य पर तो फिलहाल बुरा प्रभाव पड़ने की संभावना बनती जा रही है । यह प्रकरण क्षेत्र में दूर दूर तक चर्चा का विषय बनता जा रहा है । जिस पर बहुत से बुद्धिजीवी चितां व्यक्त कर इसके जल्द समय रहते प्रशासन से निराकरण की उम्मीद कर रहे हैं ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct