shamshabad kaimganj news स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई गई दवाइयाँ फेंकी गंगा नदी की धारा में

Picsart 24 09 05 06 05 57 544

Shamshabad kaimganj news – फेंकी गई दवाइयों की डेट एक्सपायरी हो गई किन्तु गरीब मरीजों को नहीं दी गई इसके पीछे छिपे राज की हकीकत आखिर क्या?
शमशाबाद – कायमगंज / फर्रुखाबा ।
शासन हजारों करोड़ का बजट व्यय कर जनसामान्य के स्वास्थ्य लाभ का प्रयास कर रहा है । किन्तु स्वास्थ्य विभाग की भृष्ट एवं लापरवाही के कारण सरकार की नीति को पलीता लग रहा है । जिसका उदाहरण गंगा की जल धारा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा फेंकी गई बडी मात्रा में एक्सपायर डेट की दवाइयाँ खुद हकीकत वयां कर रहीं हैं । गंगा नदी के भरे पानी में तैरती हुई बड़ी मात्रा मिली दवाइयां देखकर लोग भौंचक्के रह गए । चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया । आम आदमी इसको लेकर शब्द अलग – अलग किन्तु मतलब एक ही , वह , यह कहते सुने जा रहे थे कि सरकार का अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों पर शायद कोई नियंत्रण नहीं रहा है । इसीलिए सभी मनमानी कर रहे हैं । गंगा नदी में जिस जगह दवाइयाँ पानी पर तैरती हुई दिखाई दी वह स्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद के क्षेत्र में आता है । दवाइयाँ कहां से लाकर नदी में प्रवाहित की गई इसकी पुष्टि तो निष्पक्ष एवं गहन जांच से ही हो सकती है । अभी कल ही भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने सीएचसी बरौन का औचक निरीक्षण किया था । निरीक्षण में बड़ी मात्रा में एक कक्ष के अंदर भरी पड़ी मिली थी एक्सपायर डेट की दवाइयां।आगे क्या हुआ कुछ स्पष्ट नहीं हो सका था । जो दवाइयां किसी स्वास्थ्य केन्द्र से गंगा नदी में बड़ी मात्रा में फेंकी गई ।उसमें से सिरप व टैबलेट आदि पानी की ऊपरी सतह पर तैर रहे थे । इस भृष्ट कारगुजारी के पीछे स्वास्थ्य विभाग द्वारा गरीब असहाय मरीजों को सरकारी दवाइयां न देकर कमीशन खोरी के लिए बाजार से दवाइयां मरीजों को लाने के लिए लिखने का कारण आम आदमी मान रहा है । वहीं प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग कबीना मंत्री डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बार – बार बेहतर व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए आदेश दे रहे हैं । किन्तु उनके आदेशों का कितना पालन किया जा रहा है । नदी की धारा में बहती एक्सपायर डेट के पहले तक वितरित ना कर पानी में फेंकी गई दवाइयां आदेश पालन की सत्यता सही ढंग से बता रहीं हैं।

ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes