KAIMGANJ NEWS सनसनी: आम के बाग में फंदे से झूलती मिली सुरक्षाकर्मी की लाश, इलाके में दहशत

file 000000003ca071fa8749d56ac93cdc48

KAIMGANJ NEWS दो दिन से लापता था युवक, संदिग्ध हालात में मौत से मचा कोहराम; मौके पर पहुंची फोरेंसिक टी

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)।

कायमगंज-अचरा मार्ग पर शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पितौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक आम के बाग में युवक का शव पेड़ से लटका पाया गया। लाश मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। शिनाख्त के बाद पता चला कि मृतक मेरापुर के बसईखेड़ा निवासी 25 वर्षीय सत्येंद्र यादव था, जो गुड़गांव में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।

​बौर देखने गए लोगों के उड़े होश

​जानकारी के अनुसार, नगर के सधवाड़ा निवासी डॉ. संतोष अग्रवाल के सुभानपुर स्थित बाग में कुछ लोग आम का बौर (मंजर) देखने गए थे। तभी उनकी नजर चादर के फंदे से लटके एक शव पर पड़ी। जमीन से महज एक फुट ऊपर लटकती लाश को देख लोग सिहर उठे। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर लॉ एंड ऑर्डर सुरजीत सिंह और सीओ राजेश कुमार द्विवेदी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।​पुलिस को मृतक के पास से एक बैग मिला, जिसमें बीड़ी, माचिस, चार्जर, ब्लूटूथ और एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी की जैकेट व टोपी बरामद हुई। शिनाख्त के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया। जैकेट पर लिखे कंपनी के नाम को गूगल पर सर्च कर टोल-फ्री नंबर निकाला गया और लखनऊ ऑफिस फोटो भेजकर मृतक की पहचान सुनिश्चित की गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद जब घर वालों को सूचना मिली, तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।

​“सत्येंद्र दो दिन से लापता था। वह बालाजी का अनन्य भक्त था, इसलिए परिजनों को लगा कि शायद वह बिना बताए दर्शन करने चला गया होगा। किसे पता था कि उसकी वापसी इस हाल में होगी।”

— मुकेश यादव, ग्राम प्रधान

​मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने बारीकी से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे मां मीरा देवी, बड़ा भाई पुष्पेंद्र और एक छोटी बहन को रोता-बिलखता छोड़ गया है। सत्येंद्र अभी अविवाहित था।

​अधिकारी का कथन:

“प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन शव के पैर जमीन के करीब होने और परिस्थितियों को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी।”

— मदन मोहन चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक

​ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes