Farrukhabad news दिव्यांग, केंद्र संचालक हत्याकांड का खुला राज, दो अभियुक्त गिरफ्तार

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Farrukhabad news-मृतक से आरोपियों ने लगभग 3, लाख रु० से अधिक ठगी की थी – यही बनी दिव्यांग की मौत कारण
फर्रुखाबाद 7 मई2024
अभी बीते दिन ही शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव सुतैहडी निवास 25 वर्षीय जन सेवा केंद्र संचालक दिव्यांग अजरुद्दीन पुत्र अफसर अली का शव क्षेत्र के गांव संत कुइयां स्थित मक्के के खेत में प्लास्टिक की बोरी में बंद पडा पाया गया था । पुलिस इस मामले में सरगर्मी से तलाश कर रही थी । आज इस हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए थाना पुलिस , सर्विलांस टीम तथा एसओजी टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया । जानकारी आयोजित प्रेस वार्ता में देते हुए जनपद के पुलिस कप्तान विकास कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर, प्रथम दृष्टिया जांच के बाद अभियुक्त राहुल गंगवार पुत्र सोबरनसिंह निवासी ग्राम रोशनाबाद तथा वाल अपचारी को हिरासत में ले लिया गया । पूछताछ के दौरान आरोपी राहुल गंगवार ने बताया कि उसके घर के पास में ही मृतक जन सेवा केंद्र चलता है । मैंने उससे अपनी योजना के अनुसार उसे विश्वास में लेकर इसी माह की 3 तारीख को अपने साथी के फोन से कॉल चैट करके अपने खाते में 95 हजार रुपया तथा इसके बाद इसी तरह 98999 रुपया एवं तीसरी बार 99 हजार रुपए अपने संबंधित बैंक खाते में जमा कर लिए थे । आरोपी के अनुसार वह सियाराम फिलिंग स्टेशन पर नौकरी करता है । वही मैंने फोन करके अजहरुद्दीन को बुला लिया । इसी पेट्रोल पंप पर मैंने उनको कमरे में बैठाल कर फिलिंग स्टेशन पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को कोल्ड ड्रिंक लाने के लिए रोशनाबाद भेज दिया और योजना के मुताबिक अजहरुद्दीन को वही बने बाथरूम में ले जाकर रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या कर दी तथा मृतक के मोबाइल को भी रिसेट कर दिया था । इतना करने के बाद उसके शव को प्लास्टिक के दो बोरों में बंद कर लिया ।कोल्ड ड्रिंक लेकर लौटा कर्मचारी ग्राहकों को डीजल तथा पेट्रोल देने चला गया । इसी समय थ्रेसिंग के लिए बोरे ले जाने का बहाना कर अपने साथी की मदद से उसके शव को मोटरसाइकिल पर रखकर समय लगभग 7:00 बजे शाम मक्के के खेत में मौका पाकर फेंक दिया और यही गला घोंटने वाली रस्सी तथा उसके जूते को भी फेंक दिए थे । शव मिलने के बाद पुलिस ने सियाराम फिलिंग स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले थे । लेकिन कुछ भी हासिल नहीं हुआ था । इसका राज बताते हुए आरोपी राहुल ने कहा कि उसके द्वारा ही सीसीटीवी कैमरे खराब कर दिए गए थे । जिससे कि कुछ भी पता ना चल सके । लेकिन उच्च अधिकारियों के कड़े निर्देश के बाद सतर्क हुए थाना अध्यक्ष बलराज भाटी -सर्विलांस टीम प्रभारी उप निरीक्षक विशेष कुमार एवं एसओजी टीम प्रभारी एस आई जितेन्द्र सिंह पटेल ने अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ हत्याकांड का राज फास करते हुए मुख्य आरोपी तथा बाल अपचारी को गिरफ्तार करते हुए इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।
रिपोर्टर – दीपक कुमार – फर्रुखाबाद

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes