KAIMGANJ NEWS ताले तोड़ की चोरी – चोरों के चेहरे सीसी टीवी कैमरे में हुए कैद

Picsart 24 05 18 06 14 23 546

Kaimganj news-6 महीने में दूसरी बार एक ही घर से फिर हुई चोरी । पीड़ित गृह स्वामी उपचार के लिए परिवार सहित घटना के समय था दिल्ली में
कायमगंज / फर्रुखाबाद।
कस्बा कायमगंज के मोहल्ला कूकी खेल निवासी रेहाना बेगम अपने बीमार पति नन्हे खां का उपचार कराने के लिए परिवार सहित दिल्ली में थी । उनके मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर गत रात अंदर घुस आए । जहां उन्होंने दो कमरों के ताले तोड़े तथा घर में रखे – बक्सा – अलमारी बेड – किचन सभी को खंगाल कर अपनी करतूतों को अंजाम दिया ।

Picsart 24 05 18 06 15 15 887
इसके बाद इन्हीं के पड़ोसी इरशाद के बंद पड़े मकान का ताला चटकाया । अंदर जाकर चोरी का प्रयास किया । लेकिन यहां कुछ भी था ही नहीं । खाली हाथ वापस निकले और इसके तुरंत बाद वहीं पड़ोस में शीलू पुत्र तैय्यब के मेन गेट पर पहुंचे । इनके फाटक में जहां एक ताला बाहर से लगा था । वही अंदर से भी ताला बंद था । परिवार के लोग गेट में लगी छोटी खिड़की से आते-जाते थे । गेट के ही पास बने कमरे में शीलू का भाई लेटा हुआ था । संयोग से वह किसी काम के लिए उठा । जिसकी आहट पाते ही चोर वहां से भाग गए । डायल 112 को सूचना दी गई । लेकिन लगभग ढाई घंटे विलंब के बाद डायल 112 पहुंची ।जबकि कोतवाली से कस्बा चौकी इंचार्ज विद्यासागर तिवारी रात के 3:00 बजे घटी घटना के बाद सवेरे 7:00 बजे मौके पर पहुंचे । जहां उन्होंने जांच पड़ताल की ।
इनसेट : –
चोरों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद
कायमगंज ।
कस्बा के मोहल्ला कूकी खेल में चोरों ने जिस तरह बेखौफ हो चोरी की एक घटना को अंजाम दिया । वही दो जगह चोरी का असफल प्रयास किया । रेहाना का घर खंगालने के बाद इरशाद के घर से कुछ ना मिलने पर – जब चोर वहीं पड़ोस में शीलू पुत्र तैय्यब के घर पर पहुंचे । तो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों चोरों के चेहरे कैद हो गए । जिन्हें फुटेज में साफ-साफ देखा जा रहा है । एक चोर के हाथ में अवैध तमंचा है तो दूसरे के हाथ में लोहे का राड -वहीं तीसरा एक बड़ा सा फैला अपने गले में लटकाए दिखाई दे रहा है ।
इनसैट : –
6 माह में रेहाना के घर दूसरी बार हुई चोरी .
कायमगंज
मोहल्ला कूकी खेल की निवासी रेहाना बेगम अपने बीमार पति का इलाज कराने के लिए दिल्ली में इस समय रह रही हैं । उनके बंद पड़े मकान से चोरों ने बीती रात चोरी की घटना को अंजाम दिया । जिसकी सूचना गृह स्वामी को दे दी गई है। चोरों द्वारा चोरी करके क्या-क्या चुराया गया – कितना नुकसान हुआ – इसकी सही जानकारी तो गृह स्वामी के आने के बाद ही हो सकेगी । किंतु बेखौफ चोर इससे 6 माह पहले भी रेहाना के घर में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं । यह दूसरी बार है कि फिर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया । पहले वाली घटना का आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई थी । तब तक पुलिस के लिए चोरी का पता लगाने लिए चोरों ने दूसरी चुनौती फिर दे डाली ।लोगों का कहना है कि जब पहले का ही पता नहीं चला तो अब इस घटना के खुलासा के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता । हालांकि चोरों के चेहरे पड़ोसी मकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में इस बार कैद हो चुके हैं l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes