एसडीएम ने स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ, शिक्षा के महत्व पर डाला जोर

Picsart 22 04 01 18 22 15 243

कायमगंज फर्रुखाबाद 1 अप्रैल 20-22
प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में स्कूल चलो अभियान का एसडीएम गौरव कुमार शुक्ला ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कक्षा एक से पांच तक के मेधावी बच्चों को निशुल्क पुस्तकों के साथ ज्योमेट्री बाक्स, पानी की बोतल, परीक्षा फल देकर सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में एसडीएम ने उपस्थित अभिभावकों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को नियमित स्कूल भेजने तथा स्कूल न जाने वाले पात्र बच्चों के नामांकन कराने के लिए कहा । नये सत्र के प्रारंभ होने के अवसर पर दो बच्चों का नामांकन विद्यालय में किया गया। प्रातः वेला में पंडित कैलाश चन्द्र शुक्ल ने हवन पूजन कर बच्चों के कलावा बांध कर और तिलक लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया । प्रधानाचार्य राजकिशोर शुक्ल ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए स्कूल चलो अभियान में सहयोग मांगा। कार्यक्रम में खेतल सिंह,पेशकार, जयवीर, आज्ञा राम, अरविंद, नंदराम, हरिदास,देव सिंह, दिनेश,अंजू, सत्यवती , गार्गी, कुंती राजपूत, मालती,मेमवती, प्रियंका, महिमा, ममता सहित एक सैंकड़ा अभिभावक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक अध्यापक योगेंद्र कुमार ने किया।
ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes