KAIMGANJ NEWS नहर शाखाओं की सिल्ट सफाई का एसडीएम ने किया निरीक्षण, मिलीं कमियां ठीक कराने का दिया निर्देश

Picsart 24 12 03 07 19 44 692

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद

नहर तथा उससे संबंधित माइनर एवं रजावाहों में टेल तक पानी न पहुंचने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सामान्य रूप से इन शाखों की सिल्ट सफाई का कार्य कराया गया ।सफाई सही ढंग से हुई अथवा नहीं – इसकी जांच करने आज दिन सोमवार को उप जिलाधिकारी कायमगंज रविंद्र सिंह अपनी राजस्व टीम के साथ शासन के निर्देश पर निचली गंगा नहर शाखा फतेहगढ़ ( फर्रुखाबाद ) से संबद्ध शाखों की सिल्ट सफाई का निरीक्षण करने के लिए भ्रमण पर निकले। उन्होंने इस नहर की प्रमुख शाखा रजवाह बरखेड़ा तथा रजबाह ललई -कटिया – रजपालपुर , जौंरा आदि शाखों का निरीक्षण किया । उनके अनुसार की गई सफाई का कार्य लगभग ठीक है । जहां भी कमियां पाई गई । उन्हें सही कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं ।बता दें कि नहर की मुख्य शाखा के साथ ही इससे संबद्ध अन्य शाखों की समुचित सफाई न होने के कारण टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता है । इसी के साथ टेल तक पानी न पहुंचने का एक मुख्य कारण लगातार बदहाल हो रही नहर की मुख्य शाखा में उतनी मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पता है ।जितना कि कभी पहले हुआ करता था। कारण की नहर तथा संबंधित शाखाओं की सफाई ही सही ढंग से नहीं हो पाती है । उनका आकार लगातार घटता जा रहा है । गहराई और चौड़ाई का अंतर पानी के वहाव को भी प्रभावित करता है , साथ ही नहर की तथा उसकी संबंधित शाखों की पटरियां एवं उसके किनारे की जमीन पर बहुत बड़े स्तर से अतिक्रमण किया जा चुका है । इसलिए नहर व उसकी शाखाओं की पटरियां भी काफी कमजोर हैं ।यदि पानी पूरी मात्रा में छोड़ा जाए तो खंदी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता । नहर में खंदी होने से खेतों में खड़ी फैसलें जलमग्न होकर बर्बाद हो जाती हैं । खैर जो भी हो वर्तमान में शासन इस ओर लगभग सक्रिय दिखाई दे रहा है । इसीलिए सक्षम प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सिल्ट सफाई का निरीक्षण भी कराया जा रहा हैl

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes